8 अगस्त तक सामने आ जाएगी भारत की टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की टीम! - क्रिकट्रैकर हिंदी

8 अगस्त तक सामने आ जाएगी भारत की टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की टीम!

एशिया कप के लिए टीम की घोषणा करने की समयसीमा 8 अगस्‍त है।

Team India in second ODI against England. (Photo Source: Twitter/BCCI)
Team India in second ODI against England. (Photo Source: Twitter/BCCI)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। एक बार फिर, टीम मैनेजमेंट ने वरिष्ठ खिलाड़ियों जैसे विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और अन्य को आराम देने का फैसला किया। भारत को वेस्टइंडीज दौरे पर 3-0 से जीत दिलाने वाले कप्तान शिखर धवन एक बार फिर टीम की अगुवाई करेंगे।

इस दौरे के लिए दीपक चाहर और वाशिंगटन सुंदर की कुछ समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हुई है। अब चयन भारतीय सेलेक्टर्स के लिए अगला और मुश्किल काम एशिया कप 2022 के लिए टीम का चयन करना है। एशिया कप के लिए टीम की घोषणा करने की समयसीमा 8 अगस्त तक है और माना जा रहा है कि सेलेक्टर्स वेस्टइंडीज दौरे के आखिरी टी-20 मैच के बाद एशिया कप के लिए टीम का ऐलान करेंगे।

स्टार खिलाड़ी विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दौरे का हिस्सा नहीं बन पाए हैं और वो अपना अगला मैच सीधे एशिया कप में खेलेंगे, जो 27 अगस्त से शुरू होगा। इसका फाइनल 11 सितंबर को खेला जाएगा।

भारतीय सेलेक्टर्स एशिया कप वाले स्क्वॉड को टी-20 वर्ल्‍ड कप में बरकरार रखेंगे

इस बीच खबर ये भी है कि, एशिया कप के लिए जिस भारतीय टीम का चयन होगा, वो ही अक्‍टूबर-नवंबर में ऑस्‍ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी-20 वर्ल्‍ड कप खेलने जाएगी। हां खिलाड़‍ियों के चोटिल होने पर स्थिति अलग होगी। एशिया कप वाली टीम ही सितंबर और अक्‍टूबर में ऑस्‍ट्रेलिया व दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबलों में खेलती हुई नजर आएगी। चयनकर्ता चाहते हैं टीम प्रबंधन को टी-20 वर्ल्‍ड कप से पहले पर्याप्‍त मुकाबले खेलने को मिले।

केएल राहुल शुरुआत में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की T20I सीरीज के लिए टीम का हिस्सा थे, लेकिन कोविड पॉजिटिव होने के कारण वो पूरी सीरीज से बाहर हो गए। उन्होंने आईपीएल 2022 के समापन के बाद से एक भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह भी अब सीधे एशिया कप में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

close whatsapp