आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन से पहले द हंड्रेड स्टार जॉर्डन थॉम्पसन पर नजरें गड़ाए बैठी हैं दो फ्रेंचाइजियां - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन से पहले द हंड्रेड स्टार जॉर्डन थॉम्पसन पर नजरें गड़ाए बैठी हैं दो फ्रेंचाइजियां

आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को बेंगलुरु में आयोजित किया जा सकता है।

Jordan Thompson (Image Source: Getty Images)
Jordan Thompson (Image Source: Getty Images)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी संस्करण के लिए बीसीसीआई कथित तौर पर 16 दिसंबर को मिनी ऑक्शन आयोजित करने जा रहा है, और ऐसे में इंग्लैंड का एक और प्रतिभाशाली क्रिकेटर आईपीएल फ्रेंचाइजियों की नजर में आ गया है, जिसे साइन करने के लिए दो टीमें उतावली है।

इंग्लैंड के अनकैप्ड ऑलराउंडर जॉर्डन थॉम्पसन, जिन्होंने द हंड्रेड में अपने शानदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरीं, कथित तौर पर आईपीएल 2023 के लिए दो फ्रेंचाइजियों की राडार पर है। Dailymail.co.uk के अनुसार, दो आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने थॉम्पसन से आईपीएल 2023 के लिए पहले ही संपर्क कर लिया है। थॉम्पसन के अलावा, आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने इंग्लैंड के दो और स्टार क्रिकेटर विल जैक और विल स्मीड में भी रुचि दिखाई है।

आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को बेंगलुरु में आयोजित किया जा सकता है

हालांकि, अभी तक कुछ भी निश्चित नहीं है, लेकिन वे केवल आईपीएल 2023 के लिए मिनी-ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की सूची में शामिल होने पर ही आईपीएल नीलामी का हिस्सा हो सकते हैं। अब यह देखा जाना बाकी है कि क्या थॉम्पसन आईपीएल नीलामी में आते हैं या नहीं। कथित तौर पर सभी फ्रेंचाइजियों के पास 95 करोड़ रुपये का पर्स होगा, और उन्हें 15 नवंबर तक रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट देनी होगी।

इस बीच, थॉम्पसन ने द हंड्रेड 2022 के दौरान अपने शानदार प्रदर्शन के लिए सुर्खियां बटोरीं थी, जहां उन्होंने 9 मैचों में 14 विकेट लिए थे। इसके अलावा उन्होंने 2020 में बॉब विलिस ट्रॉफी के दौरान 234 रन बनाए और 15 विकेट लिए थे। दाएं-हाथ के तेज गेंदबाज ने अब तक 78 टी-20 मैचों में में 74 विकेट लिए हैं, जबकि 34 प्रथम-श्रेणी मैचों में उनके नाम 108 विकेट है।

यह इंग्लिश तेज गेंदबाज फ्रेंचाइजी लीगों की दुनिया में कोई नया नाम नहीं है, क्योंकि वह पहले ही ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) और पाकिस्तान की पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में हिस्सा ले चुके हैं। आपको बता दें, थॉम्पसन को मुंबई इंडियंस (MI) के स्वामित्व वाली टीम, एमआई अमीरात ने यूएई की नई फ्रेंचाइजी लीग – द इंटरनेशनल लीग टी-20 (ILT20) के लिए भी साइन किया गया है, और निस्संदेह, आईपीएल मिनी ऑक्शन में सभी टीमों की नजरें 26-वर्षीय खिलाड़ी पर होगी।

close whatsapp