कोलकाता पुलिस ने ODI world Cup में PAK vs ENG मैच पर CAB के साथ सुरक्षा चिंताओं को लेकर की बातचीत - क्रिकट्रैकर हिंदी

कोलकाता पुलिस ने ODI world Cup में PAK vs ENG मैच पर CAB के साथ सुरक्षा चिंताओं को लेकर की बातचीत

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 12 नवंबर को कोलकाता के मशहूर ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा।

2023 ODI World Cup (Photo Source: Twitter)
2023 ODI World Cup (Photo Source: Twitter)

जल्द ही भारत में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होने वाला है, जिसको लेकर ICC ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इसके मुताबिक 5 अक्टूबर से वनडे विश्व कप का आगाज होगा। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में महामुकाबला खेला जाएगा।

जिसको लेकर दोनों ही टीमें अभी से ही तैयारियों में लग गई है और एक दूसरे को कड़ी टक्कर देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। वहीं इस बीच सुरक्षा व्यवस्था भी बड़ी चिंता बनी हुई है। दरअसल, 12 नवंबर को खेले जाने वाले PAK बनाम ENG विश्व कप मैच के लिए कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा संबंधी चिंताएं जताई हैं।

कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा तैनाती को लेकर बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन से किया संपर्क 

बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 12 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन इसे लेकर कोलकाता पुलिस की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। जिसे लेकर कोलकाता पुलिस ने मैच के दौरान सुरक्षा तैनाती को लेकर बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन से संपर्क किया है।

रिपोर्ट्स में कहा गया है, जैसा कि हम सभी जानते हैं, खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है और इस स्थिति पर गहन ध्यान देने और योजना बनाने की आवश्यकता है। ऐसे में अधिकारी इस मुद्दे को सुलझाने के लिए तत्परता से काम कर रहे हैं और क्रिकेट फैंस को एक सफल और सुरक्षित विश्व कप की उम्मीद है जो सभी के लिए एक यादगार साबित होगा।

बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारत और पाकिस्तान की टीम एशिया कप में आपस में भिड़ेगी। 2 सितंबर को भारत बनाम पाकिस्तान मैच खेला जाना है, जिसको लेकर दोनों देशों के फैंस काफी उत्साहित हैं। वहीं एशिया कप के ठीक बाद वनडे वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में दोनों ही टीमें अपनी बेस्ट प्लेइंग XI चुनने में लगी हुई है।

यहां पढ़ें: द ओवल में गेंद बदलने के मामले ने पकड़ा तूल, Dukes गेंद बनाने वालों ने लिया कड़ा फैसला

close whatsapp