वानखेडे स्टेडियम में लगेगा सचिन तेंदुलकर का लाइफ साइज स्टैच्यू- रिपोर्ट्स
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने लिया ये बड़ा फैसला
अद्यतन - Feb 28, 2023 2:00 pm

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मुंबई क्रिकेट को नई पहचान दी है। तो वहीं अब महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने सचिन के सम्मान में एक बड़ा काम करने का फैसला किया है।
सचिन को एमसीए से मिला खास सम्मान
बता दें कि ताजा मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का एक लाइफ साइज स्टैच्यू स्थापित किया जाएगा। गौरतलब है कि सचिन के सम्मान में किए जाने वाले इस काम को लेकर तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं।
दूसरी आपको सचिन तेंदुलकर के बारे में बताएं तो उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। तो वहीं इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के अनुसार सचिन के 50वें जन्मदिन जो 30 अप्रैल को है, उस दिन सचिन के लाइफ स्टैच्यू का अनावरण किया जा सकता है या फिर 50 ओवर वर्ल्ड कप के दौरान इस विशेष कार्य को अंजाम दिया जा सकता है। गौरतलब है कि इस बार का वर्ल्ड कप भारत की मेजबानी में अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा।
साथ ही आपको इस मसले के बारे में और अधिक जानकारी दें तो अमोल काले जो मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट हैं उन्होंने कहा है कि सचिन तेंदुलकर भी इस बात के लिए मान गए हैं और यह एक ऐतिहासिक स्टैच्यू होगा जो ऐतिहासिक मैदान पर स्थापित किया जाएगा।
दूसरा आपको सचिन तेंदुलकर के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में बताएं तो उन्होंने भारत के लिए 200 टेस्ट और 463 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने क्रमश: 15921 और 18426 रन बनाए हैं। साथ ही वह भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं और वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक सचिन तेंदुलकर ने ही सबसे पहले लगाया था।