IPL 2022 सीजन के लिए महाराष्ट्र सरकार की तरफ से BCCI को मिल सकती है, यह खास सुविधा
महाराष्ट्र सरकार इस दौरान नियमित तौर पर RT-PCR टेस्ट के लिए BCCI की मदद भी करेगी ताकि बायो-बबल में किसी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - फरवरी 27, 2022 1:15 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन को शुरू होने में अब 1 महीने से भी कम का समय बचा है। इस बार सीजन की शुरुआत मार्च 2022 के आखिरी सप्ताह में होगी। जिसमें 26 मार्च से शुरू होने वाले इस सीजन में काफी कुछ अलग देखने को मिलेगा और इस बार 2 नई टीमों के शामिल होने से लीग मुकाबलों की संख्या बढ़ने के साथ वह अब 70 पर पहुंच गई है।
जिसमें टीमों को 5-5 के ग्रुप में बांटा गया है और इस में एक टीम कुछ के खिलाफ जहां 2 मुकाबले खेलेगी वहीं वह कुछ टीमों के खिलाफ सिर्फ 1 लीग मुकाबला ही खेलते हुए दिखेगी। सीजन का पहले मुकाबले को लेकर यह बात सामने आ रही है कि 5 बार की विजेता मुंबई इंडियंस और 2 बार इस ट्रॉफी को अपने नाम करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में वानखेड़े स्टेडियम में खेल सकते हैं।
कोरोना संक्रमण के चलते इस बार भी सीजन का आयोजन काफी सीमित मैदान पर खेलने की योजना भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बनाया है। इसमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम, ब्रेब्रोन स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में 55 लीग मैचों का आयोजन किया जाएगा। वहीं 15 लीग मुकाबलों का आयोजन पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम (MCA) में आयोजित किए जायेंगे।
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र सरकार ने अब BCCI को इस बात को लेकर आश्वासन दिया है कि वह टूर्नामेंट को लेकर ट्रैफिक में एक समर्पित लेन की सुविधा मुहैया कराने के साथ कोरोना के खतरे से बचने के लिए नियमित तौर पर RT-PCR टेस्ट की सुविधा भी प्रदान करेगा। IPL सीजन के दौरान मुंबई क्रिकेट संघ के मैदान BKC कॉम्पलेक्स और दादोजी कोंदादेव स्टेडियम जो थाणे में है उसमें टीमों के अभ्यास की सुविधा की व्यवस्था की जाएगी।
महाराष्ट्र सरकार BCCI को देगी पूरा सपोर्ट
MCA गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन मिलिंद नरवेकर ने इस बात को लेकर पुष्टि की है कि महाराष्ट्र सरकार ने 26 मार्च से शुरू हो रहे IPL 2022 के सीजन को लेकर BCCI को पूरी तरह से समर्थन देने की मदद का आश्वासन दिया है। इसमें एक मीटिंग के दौरान नरवेकर और बोर्ड सदस्यों के अलावा महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे।
मिलिंद नरवेकर का बयान जो उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए दिया उसमें उन्होंने कहा कि, महाराष्ट्र सरकार ने BCCI को IPL 2022 सीजन के दौरान पूरा सपोर्ट देने की बात कही है। वहीं मैच के दौरान स्टेडियम में दर्शकों के प्रवेश को लेकर लिया जाने वाला फैसला मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा लिया जाएगा।