इस 18 साल के धाकड़ स्पिनर के लिए मुंबई इंडियंस ने लुटा दिए करोड़ों रुपए, जाने अल्लाह गजनफर के बारे में सब कुछ यहां - क्रिकट्रैकर हिंदी

इस 18 साल के धाकड़ स्पिनर के लिए मुंबई इंडियंस ने लुटा दिए करोड़ों रुपए, जाने अल्लाह गजनफर के बारे में सब कुछ यहां

अल्लाह गजनफर को मुंबई इंडियंस ने 4.80 करोड़ रुपए में खरीदा है।

Allah Ghazanfar (Pic Source-X)
Allah Ghazanfar (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने अफगानिस्तान के युवा स्पिनर अल्लाह गजनफर को अपनी टीम में शामिल किया है। बता दें कि, अल्लाह गजनफर को मुंबई इंडियंस ने 4.80 करोड़ रुपए में खरीदा है।

जैसे ही इस युवा स्पिनर का नाम नीलामी में लिया गया मुंबई इंडियंस ने तुरंत उन पर बोली लगाना शुरू कर दिया। अल्लाह गजनफर का बेस प्राइस 75 लाख रुपए था। मुंबई इंडियंस के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भी इस बेहतरीन स्पिनर के लिए बोली लगाते हुए देखा गया। हालांकि अंत में मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया।

अल्लाह गजनफर को अफगानिस्तान के अगले बड़े स्पिनर के रूप में देखा जा रहा है। अभी तक वह 8 वनडे मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने कुल 12 विकेट लिए हैं, लेकिन अहम बात उनका एक मैच में पांच विकेट चटकाना रहा। वहीं, उन्होंने अभी तक 16 टी20 मैचों में 29 विकेट चटकाए हैं। एक मैच में चार विकेट गजनफर ने दो बार चटकाए, लेकिन सुर्खियां बना उनका इकॉनमी रन-रेट। अंतरराष्ट्रीय वनडे में उनका इकॉनमी रन-रेट 4.36 रहा, तो टी20 में यह 4.43 है।

उनके पास कैरम बॉल और रॉन्ग’अन सहित कई तरह के वैरिएशन हैं और उनका ऐक्शन भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती से काफी मिलता-जुलता है। गजनफ़र ने हाल ही में साउथ अफ़्रीका और बांग्लादेश को वनडे सीरीज़ में अपनी गेंदबाज़ी से सबको चौंकाया था।

आईपीएल 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ सकते हैं युवा स्पिनर

उन्होंने हाल में इमर्जिंग टी20 एशिया कप के दौरान इंडिया A के खिलाफ नई गेंद से अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह को अपना शिकार बनाया था।गजनफर को डेथ ओवरों का स्पेशलिस्ट गेंदबाज माना जाता है। वह पिछले IPL सीज़न में KKR टीम हिस्सा थे, लेकिन रिज़र्व खिलाड़ी के रूप में आए थे हालांकि उन्होंने कोई मैच नहीं खेला था।

गजनफ़र इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। मुंबई इंडियंस भी इस बात से काफी खुश होगी कि उन्होंने इस जबरदस्त स्पिनर को अपनी टीम में शामिल किया है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?