अर्जुन पुरस्कार 2023 के लिए नामांकित हुए मोहम्मद शमी - क्रिकट्रैकर हिंदी

अर्जुन पुरस्कार 2023 के लिए नामांकित हुए मोहम्मद शमी

पिछले साल 25 खिलाड़ियों ने यह पुरस्कार जीता था लेकिन इनमें से कोई भी क्रिकेटर नहीं था।

Mohammad Shami (Pic Source-Twitter)
Mohammad Shami (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भारत के दूसरे सबसे बड़े खेल सम्मान अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। ANI के अनुसार मोहम्मद शमी मूल रूप से इस सूची में नहीं थे लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खेल मंत्रालय से उन्हें शामिल करने के लिए विशेष अनुरोध किया है।

बता दें, मोहम्मद शमी ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। उनकी जबर्दस्त गेंदबाजी की वजह से ही भारत ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। भले ही उन्होंने भारत की ओर से शुरुआती मुकाबलों में भाग ना लिया हो लेकिन शमी इस टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। मोहम्मद शमी ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में 7 मैच में 24 विकेट अपने नाम किए।

भले ही मोहम्मद शमी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 टूर्नामेंट के फाइनल में अच्छी गेंदबाजी ना कर पाए हो लेकिन उन्होंने अपनी जबर्दस्त गेंदबाजी से तमाम लोगों का दिल जीता। अर्जुन पुरस्कार 1961 में शुरू हुआ था और यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘चार साल की अवधि में खेल के क्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन’ और ‘नेतृत्व के गुणों, खेल भावना और अनुशासन की भावना’ दिखाने के लिए खिलाड़ियों को सम्मानित करता है।

पिछले साल 25 खिलाड़ियों ने यह पुरस्कार जीता था लेकिन इनमें से कोई भी क्रिकेटर नहीं था। शिखर धवन ने यह पुरस्कार 2021 में जीता था जबकि इशांत शर्मा और दीप्ति शर्मा ने यह अवार्ड 2020 में अपने नाम किया था।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मोहम्मद शमी ने की बेहतरीन गेंदबाजी

मोहम्मद शमी ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका के खिलाफ वानखेड़े में सिर्फ 18 रन देखकर 5 विकेट हासिल किए थे। यही नहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की थी और 7 विकेट झटके थे।

मोहम्मद शमी को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में तब मौका मिला जब हार्दिक पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजी करते समय चोटिल हो गए। हालांकि उन्होंने इसके बाद इस टूर्नामेंट में काफी अच्छी गेंदबाजी की और विरोधी टीम के बल्लेबाजों को वापस पवेलियन की राह दिखाई। फिलहाल मोहम्मद शमी अपनी छुट्टियों का लुफ्त उठा रहे हैं और बहुत जल्द उन्हें एक बार फिर से क्रिकेट फील्ड में जबर्दस्त गेंदबाजी करते हुए देखा जाएगा।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?