BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने विराट कोहली को कप्तानी को लेकर चल रहे कारण बताओ नोटिस की खबरों पर दी अब यह सफाई - क्रिकट्रैकर हिंदी

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने विराट कोहली को कप्तानी को लेकर चल रहे कारण बताओ नोटिस की खबरों पर दी अब यह सफाई

विराट कोहली ने अपने बयान में कहा था कि उनसे टी-20 कप्तानी छोड़ने से पहले BCCI की तरफ से किसी तरह की बातचीत नहीं की गई थी।

Sourav Ganguly and Virat Kohli Ajinkya Rahane
Sourav Ganguly and Virat Kohli. (Photo Source: Twitter)

पिछले 1 महीने में भारतीय क्रिकेट में काफी अधिक हलचल देखने को मिली है, जिसमें कोहली को वनडे कप्तानी से हटाए जाने से लेकर उनका अचानक टेस्ट कप्तानी के पद को छोड़ देना यह सभी कुछ इसमें शामिल है। वहीं अब ऐसी भी खबरें सामने आ रही थी, कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कप्तानी को लेकर विराट कोहली के दिए बयान पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने वाले थे।

जिसमें विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के दौरे पर रवाना होने से पहले प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि उनको वनडे कप्तानी से हटाए जाने से पहले BCCI या फिर चयनकर्ताओं ने उन्हें पहले किसी तरह की जानकारी नहीं दी थी। इसके साथ ही कोहली ने BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली के उस बयान को गलत साबित कर दिया। इसमें गांगुली ने कहा था कि उन्होंने कोहली को टी-20 फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ने से मना किया था।

अब सौरव गांगुली ने खुद को लेकर चल रही खबरों पर विराम लगाते हुए कहा अपनी तरफ से एक बयान जारी किया जो न्यूज-18 के अनुसार उन्होंने कहा कि, मेरे को लेकर जो खबरें चल रही हैं, कि मैं विराट कोहली को कारण बताओ नोटिस जारी करने वाला था, यह सब पूरी तरह से गलत है।

विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम ने तीनों ही फॉर्मेट में किया शानदार प्रदर्शन

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इससे पहले जब विराट कोहली ने टेस्ट फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था, तो उस समय उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने तीनों ही फॉर्मेट में एक अलग मुकाम हासिल किया है। जिसमें टीम ने एक लंबी छलांग मारने का काम किया है। BCCI उनके इस फैसले का पूरे खुले दिल के साथ सम्मान करती है।

49 साल के सौरव गांगुली ने अपने इस ट्वीट में आगे लिखा कि, विराट कोहली आने वाले भविष्य में भारतीय टीम के लिए तीनों ही फॉर्मेट में अहम सदस्य के तौर पर अपना योगदान देना जारी रखेंगे जिसकी वह पूरी उम्मीद करते हैं।

यहां पर देखिए सौरव गांगुली के उस ट्वीट को:

close whatsapp