ECB जल्द कर सकती है इंग्लैंड लिमिटेड ओवर्स टीम के मुख्य कोच के तौर पर पॉल कॉलिंगवुड की नियुक्ति - क्रिकट्रैकर हिंदी

ECB जल्द कर सकती है इंग्लैंड लिमिटेड ओवर्स टीम के मुख्य कोच के तौर पर पॉल कॉलिंगवुड की नियुक्ति

पॉल कॉलिंगवुड इससे पहले अंतरिम कोच के रूप में टीम के साथ वेस्टइंडीज के दौरे पर यह जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

Paul Collingwood (Image Source: Getty Images)
Paul Collingwood (Image Source: Getty Images)

क्रिस सिल्वरवुड को हटाने और जो रूट के टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद इंग्लैंड ने हर पद में कुछ बदलाव किए हैं जिससे टीम का प्रदर्शन बेहतर हो सके। बता दें पिछले एक साल का प्रदर्शन टीम का काफी निराशाजनक रहा है। उन्होंने पिछले 17 टेस्ट मुकाबलों में सिर्फ 1 में जीत दर्ज की है। बोर्ड ने टीम का टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को बनाया है। वहीं न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ब्रैंडन मैकुलम को टेस्ट टीम का नया कोच घोषित किया है।

इसी के साथ इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) को अब अगले वनडे और टी-20 फॉर्मेट के मुख्य कोच की तलाश है। उनको एक ऐसा अनुभवी कोच चाहिए जो टीम के प्रदर्शन को और बेहतर कर पाए। इसी के साथ ऐसी खबरें सामने आ रही है कि ECB इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर पॉल कॉलिंगवुड को ये जिम्मेदारी सौंप सकता है।

पॉल कॉलिंगवुड हो सकते हैं इंग्लैंड टीम के नए वनडे और टी-20 कोच

डेलीमेल.को.यूके की माने तो, इंग्लैंड पुरुष टीम के नए प्रबंध निदेशक रोब की जल्द ही इस पद को लेकर घोषणा करेंगे रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने ये फैसला लिया है कि वो रेड बॉल फॉर्मेट और व्हाइट बॉल फॉर्मेट गेंद के अलग-अलग मुख्य कोच रख सकते हैं। आशंका लगाई जा रही है कि, ECB पूर्व ऑलराउंडर पॉल कॉलिंगवुड को लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट का कोच नियुक्त कर सकती है।

बता दें कि, पॉल कॉलिंगवुड इससे पहले अंतरिम कोच के रूप में टीम के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर इस जिम्मेदारी को निभा चुके हैं। इस श्रृंखला में 5 टी-20 मुकाबले और 3 टेस्ट मुकाबले हुए थे। अब जब क्रिस सिल्वरवुड इस पद पर नहीं है तो सबका अनुमान यही लग रहा है कि पॉल कॉलिंगवुड ही इस पद के नए हकदार हो सकते हैं।

बता दें कि, एशेज श्रृंखला में जो दिसंबर-जनवरी में हुई थी उसमें इंग्लैंड 0-4 से बुरी तरह हारी थी। इस प्रदर्शन के बाद ही क्रिस सिल्वरवुड को इंग्लैंड के मुख्य कोच पद से हटाया गया था। वेस्टइंडीज श्रृंखला में इंग्लैंड का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। टी-20 श्रृंखला में वो 2-3 से हारे थे जबकि दो टेस्ट मुकाबलों में वह 0-1 से हारे थे।

close whatsapp