डेविड वाॅर्नर का टेस्ट करियर शायद उनकी शर्तों पर खत्म नहीं हो- रिकी पोंटिग  - क्रिकट्रैकर हिंदी

डेविड वाॅर्नर का टेस्ट करियर शायद उनकी शर्तों पर खत्म नहीं हो- रिकी पोंटिग 

वाॅर्नर कोहनी की चोट के कारण बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मैचों से बाहर हो गए हैं। 

Ricky Ponting and David Warner (Image Credit- Twitter)
Ricky Ponting and David Warner (Image Credit- Twitter)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वाॅर्नर टेस्ट क्रिकेट में इस समय बेहद ही खराब फाॅर्म से जूझ रहे हैं। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के पहले मैच में वाॅर्नर के बल्ले से कुल 11 रन निकले थे।

तो वहीं सीरीज के दूसरे मैच में उन्होंने पहली पारी में 15 रन बनाए और उसके बाद वह चोटिल हो गए। दूसरी तरफ उनकी चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें अपनी कोहनी की चोट का इलाज कराने के लिए स्वदेश वापिस लौटना पड़ा था।

तो वहीं अब डेविड वाॅर्नर के हमवतन खिलाड़ी और पूर्व विश्व कप वितेजा कप्तान रिकी पोंटिंग ने बड़ा बयान दिया है। बता दें कि पोंटिंग को लगता है कि वाॅर्नर के टेस्ट करियर का अंत उनके मन मुताबिक नहीं होगा।

डेविड वाॅर्नर को लेकर ये क्या बोल गए रिकी पोंटिंग

बता दें कि डेविड वाॅर्नर के टेस्ट करियर को लेकर आरएसएन क्रिकेट को रिकी पोंटिग ने बड़ा बयान दिया है। पोंटिंग ने कहा- वह (डेविड वाॅर्नर) अपने टेस्ट करियर को उस तरीके से खत्म करे, जिसका वह हकदार है। मेरे लिए वह अपना आखिरी मैच सिडनी पर खेले, क्योंकि उसने वहां पर 200 रन बनाए हैं और अपना 100वां टेस्ट मैच भी खेला है। वह अपने होम ग्राउंड पर अपना आखिरी मैच खेल सकता है।

पोंटिंग ने आगे कहा- मैंने उन्हें अपने चक्र के बारे में बात करते हुए सुना है। मौजूदा चक्र विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के बाद खत्म हो जाएगा जो स्पष्ट रूप से पहले एशेज टेस्ट से एक हफ्ते पहले है और मुझे लगता है कि सब कुछ ठीक रहा तो वो कम से कम इस टेस्ट मैच के अंत तक डेविड को अपने साथ रखना चाहते हैं।

लेकिन हो सकता है कि डेविड वाॅर्नर का टेस्ट करियर का अंत उनके मन मुताबिक ना हो। हालांकि ये उस पर निर्भर करेगा, एक बल्लेबाज के रूप में आप सिर्फ रन ही बना सकते हैं और अगर आप रन नहीं बनाते तो मुश्किल स्थिति में फंस जाते हैं।

close whatsapp