वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने के लिए उत्साहित हैं रिंकू सिंह, फोटोशूट के दौरान दिखाई पक्की दोस्ती - क्रिकट्रैकर हिंदी

वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने के लिए उत्साहित हैं रिंकू सिंह, फोटोशूट के दौरान दिखाई पक्की दोस्ती

अफ्रीका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं बल्लेबाज रिंकू सिंह।

Kuldeep Yadav And Rinku Singh (Image Credit-Instagram)
Kuldeep Yadav And Rinku Singh (Image Credit-Instagram)

इस समय टीम इंडिया की तरफ से रिंकू सिंह का जलवा देखने को मिल रहा है, जहां पहले इस खिलाड़ी ने टी20 क्रिकेट में दमदार खेल दिखाया। वहीं अब वनडे क्रिकेट की बारी है और पहली बार रिंकू को वनडे टीम में शामिल किया गया है, जिसे लेकर खुद रिंकू भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं और इसका नजारा सोशल मीडिया पर दिखा है जहां उन्होंने एक तस्वीर फैन्स के साथ में शेयर की है।

टी20 वर्ल्ड कप का टिकट पक्का कर रहे हैं रिंकू सिंह

दूसरी ओर अगले साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है,  जिसे लेकर अभी कई खिलाड़ियों का नाम टीम में फिक्स नहीं हैं। दूसरी ओर रिंकू सिंह ने हाल ही में हुई ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन किया था, ऐसे में उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए बतौर फिनिशर टीम इंडिया में जगह मिल सकती है। वहीं इस रेस में विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा भी हैं, जो आखिरी समय में तेज बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

रिंकू सिंह की यारी है सबसे ज्यादा प्यारी

*अफ्रीका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं बल्लेबाज रिंकू सिंह।
*वहीं इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों का हुआ फोटोशूट भी।
*फोटोशूट के बीच से रिंकू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है शेयर।
*इस तस्वीर में रिंकू के साथ नजर आ रहे हैं स्पिनर कुलदीप यादव भी।

कुलदीप यादव के साथ रिंकू सिंह की तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)

फैन्स के 2 फेवरेट खिलाड़ियों की हो रही है वापसी

कल टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच खेला जाएगा, जिसे लेकर टीम ने जमकर अभ्यास किया। वहीं इस सीरीज के जरिए 2 खिलाड़ियों की भारतीय टीम में वापसी हो रही है, जिसे लेकर फैन्स भी काफी उत्साहित हैं। एशिया कप और वर्ल्ड कप में चुने जाने के बाद अब युजी चहल टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं, तो दूसरी संजू सैमसन की भी अब वनडे क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं।

टीम इंडिया के खिलाड़ियों के अभ्यास का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?