अभी भी आयरलैंड की यादों में डूबे हुए हैं रिंकू सिंह, बार-बार शेयर कर रहे हैं वहां की तस्वीरें
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं बल्लेबाज रिंकू सिंह।
अद्यतन - Aug 25, 2023 6:14 pm

टीम इंडिया की तरफ से हाल के समय में कई खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है, जिसमें से एक नाम बल्लेबाज रिंकू सिंह का भी शामिल है। रिंकू ने आयरलैंड के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज से अपना इंटरनेशनल करियर शुरू किया है, वहीं अब ये दौरान खत्म हो चुका है। लेकिन बल्लेबाज का मन अभी भी आयरलैंड में ही अटका हुआ है और इसका नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिला है।
टीम इंडिया ने सीरीज की अपने नाम
टीम इंडिया और आयरलैंड के खिलाफ 3 टी-20 मैचों की सीरीज थी, वहीं इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की कप्तानी जसप्रीत बुमराह ने की थी। साथ ही इस सीरीज को भारतीय टीम ने 2-0 से अपने नाम किया था, दूसरी ओर सीरीज का आखिरी मैच बारिश के कारण नहीं खेला गया था और फिर 2-0 से टीम इंडिया जीत गई थी। अब भारतीय टीम जल्द ही एशिया कप खेलती हुई नजर आएगी।
रिंकू सिंह अब सिर्फ आयरलैंड में ही रहना चाहते हैं!
*सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं बल्लेबाज रिंकू सिंह।
*इसी कड़ी में रिंकू ने अपनी कुछ नई तस्वीरें की हैं पोस्ट।
*तस्वीरों में रिंकू का नजर आ रहा है बेहद स्टालिश अंदाज।
*बल्लेबाज की सभी तस्वीरें आयरलैंड दौरे की हैं।
सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह ने आयरलैंड की तस्वीरें की पोस्ट
दूसरे ही मैच में ये खिलाड़ी बन गया था मैन ऑफ द मैच
लंबे रेस का घोड़ा है ये बल्लेबाज
वहीं रिंकू सिंह ने अपने दूसरे ही टी20 इंटरनेशनल मैच में कमाल की बल्लेबाजी कर सभी का दिल जीत लिया था, जिसके बाद साबित हो गया है कि रिंकू को आगे भी टीम इंडिया से टी-20 प्रारूप में मौके मिलते रहेंगे। साथ ही कुछ पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने रिंकू की तुलना युवराज सिंह और धोनी से भी कर दी है और कहा है कि रिंकू में इन दोनोंं की तरह फिनिशर बनने का दम है। वहीं अब रिंकू एशियन गेम्स में टीम इंडिया से खेलते हुए नजर आने वाले हैं जल्द ही।