IND vs BAN: रिंकू सिंह को अभिषेक शर्मा के साथ टी20 सीरीज में ओपन कराना चाहिए: सबा करीम - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs BAN: रिंकू सिंह को अभिषेक शर्मा के साथ टी20 सीरीज में ओपन कराना चाहिए: सबा करीम

पूर्व खिलाड़ी के मुताबिक रिंकू सिंह आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा के ऊपर से भी दबाव हटा सकते हैं।

Rinku Singh. (Image Source: BCCI)
Rinku Singh. (Image Source: BCCI)

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया ने अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम में बेहतरीन बल्लेबाज रिंकू सिंह को भी शामिल किया गया है, जिनका प्रदर्शन अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कमाल का रहा है। इस बीच पूर्व खिलाड़ी सबा करीम ने रिंकू सिंह को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनके मुताबिक, बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में रिंकू सिंह को अभिषेक शर्मा के साथ ओपन कराना चाहिए।

पूर्व खिलाड़ी ने कहा, रिंकू सिंह आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा के ऊपर से भी दबाव हटा सकते हैं। यही नहीं इससे अभिषेक शर्मा का आत्मविश्वास भी काफी बढ़ जाएगा और दोनों ही खिलाड़ी साथ में टीम इंडिया को आक्रामक शुरुआत दे सकते हैं। सबा करीम ने यह बयान भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दौरान जियो सिनेमा पर दिया।

सबा करीम ने कहा कि, ‘ऐसा हो सकता है कि रिंकू सिंह टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा के साथ ओपन करते हुए नजर आए। अभी तक रिंकू सिंह को जो भी मौके दिए गए हैं हमने उन्हें नंबर 6 या नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए देखा है। उन्हें ज्यादा गेंदे खेलने को नहीं मिली है। मैं आपको बता दूं कि रिंकू सिंह कंप्लीट खिलाड़ी हैं।

अगर उन्हें और भी मौके मिलेंगे और वह अगर और भी गेंदें खेलेंगे तो इससे उनकी टीम को ही फायदा होगा। इसीलिए यह मजबूत कॉन्बिनेशन हम बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में देख सकते हैं।’

6 अक्टूबर से शुरू हो रही है टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज

आपको बता दें कि, टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर से हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला मैच ग्वालियर में खेला जाएगा, जबकि दूसरा दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में। दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टी20 हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।

सबा करीम का यह भी मानना है कि रिंकू सिंह को अगर उनकी बल्लेबाजी लाइनअप में प्रमोशन मिला, तो वो टीम इंडिया के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं और खेल को पूरी तरह से मेजबान की ओर ला सकते हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ यह रहा टीम इंडिया का टी20 स्क्वॉड:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?