कैमरे ने कैद किया रिंकू सिंह का ‘मस्तीखोर’ अवतार, साथी खिलाड़ियों को परेशान करता है बल्लेबाज
टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो हुआ है पोस्ट।
अद्यतन - Nov 26, 2023 3:13 pm

साल 2023 ने रिंकू सिंह की पूरी लाइफ को बदलकर रख दिया, काफी सालों तक KKR टीम के साथ रहे इस खिलाड़ी के लिए IPL में इस साल बड़ा खेल हो गया। जहां रिंकू ने जो गुजरात के खिलाफ लगातार 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाए थे, उसने इस बल्लेबाज के करियर को पूरा बदल दिया और रिंकू की सीधे टीम इंडिया में एंट्री हो गई।
टीम इंडिया की जीत के हीरो थे रिंकू सिंह
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले टी20 मैच में जीत अपने नाम की थी, इस जीत में भारतीय टीम के हीरो रिंकू सिंह रहे थे। जहां इस बल्लेबाज ने आखिरी गेंद पर भारतीय टीम के लिए जीत की कहानी लिखी थी, साथ ही रिंकू ने साबित कर दिया था कि वो हर बार टीम के लिए फिनिशर की भूमिका को निभा सकते हैं और फैन्स इस खिलाड़ी को 2024 की टी20 वर्ल्ड कप टीम में देखना चाहते हैं।
आज आपको मिलाते हैं ‘मस्तीखोर’ रिंकू सिंह से
*टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो हुआ है पोस्ट।
*इस नए वीडियो में सभी खिलाड़ी करवा रहे हैं अपना फोटोशूट।
*फोटोशूट के दौरान सबसे ज्यादा मस्ती करते दिखे रिंकू सिंह।
*साथी खिलाड़ियों को काफी ज्यादा हंसा रहा था ये युवा बल्लेबाज।
फोटोशूट के दौरान रिंकू सिंह की मस्ती
दूसरे टी20 के लिए तैयार है टीम इंडिया
रोहित-विराट दूर होते जा रहे हैं टी20 टीम से
टीम इंडिया को साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हार मिली थी, उसके बाद से टी20 टीम में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। जहां 2022 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद से हार्दिक लगातार इस प्रारूप में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं, साथ ही रोहित और विराट को भारतीय टीम से टी20 क्रिकेट खेले 1 साल हो गया है। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में आखिरी बार टीम इंडिया से टी20 क्रिकेट खेला था, ऐसे में साल 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में शायद ही आपको विराट और रोहित खेलते हुए दिखे।