ऋषभ पंत को यह भूलना होगा कि वो दिल्ली टीम के कप्तान हैं: रवि शास्त्री - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऋषभ पंत को यह भूलना होगा कि वो दिल्ली टीम के कप्तान हैं: रवि शास्त्री

अभी तक IPL 2022 के सीजन में ऋषभ पंत के बल्ले से एक भी अर्धशतकीय पारी देखने को नहीं मिली है।

Rishabh Pant. (Photo Source: IPL/BCCI)
Rishabh Pant. (Photo Source: IPL/BCCI)

पूर्व भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का बचाव करते हुए कहा कि, ऋषभ इसलिए अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखा पा रहे क्योंकि वो अपना स्वाभाविक खेल नहीं खेल रहे हैं। शास्त्री की माने तो टीम के सदस्यों को पंत को उसके हिसाब से खेलने देना चाहिए और वरिष्ठ खिलाड़ियों को अपने ऊपर जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

बता दे कि पंत ने अब तक आईपीएल के इस संस्करण में 5 मुकाबलों में 144 रन बनाए हैं लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 146.94 है। एक बात यह भी है कि अभी तक इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इस संस्करण में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है।

पंत का सर्वोच्च स्कोर इस सीजन 43 रन का है। अगर पंत के आईपीएल सफर की बात की जाए तो अभी तक उन्होंने 89 मुकाबलों में 35.23 के औसत से 2642 रन बनाए हैं जिनमें 15 अर्धशतक और 1 शतक भी शामिल है। पंत पिछले साल ही दिल्ली टीम के कप्तान नियुक्त किए गए हैं।

ऋषभ को यह भूलना होगा कि वो दिल्ली टीम के कप्तान हैं: रवि शास्त्री

स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए शास्त्री ने कहा कि, वो चाहते हैं की ऋषभ पंत अपना नेचुरल खेल खेले। वो यह पूरी तरीके से भूल जाएं कि वो दिल्ली टीम के कप्तान हैं और अपने तरीके से खेल को आगे ले जाए। बाकी खिलाड़ी अपनी अपनी जिम्मेदारियों को समझें और ऋषभ को अपना खेल खेलने दें। उसके बाद आप खुद देखेंगे कि ऋषभ के खेल में कितना फर्क आया है।

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें नहीं लगता कि पंत की बैटिंग में कोई कमी है यह बस उनकी सोच है कि कैसे और कब ऋषभ को अपना खेल दिखाना है। हम सब ऋषभ पंत को जानते हैं कि अगर उनका दिन है तो वो कोई भी गेंद को बाउंड्री के पार करा सकते हैं। बस वह बिना किसी सोच के अपना खेल खेले।

close whatsapp