IPL 2024: DC के कप्तान ऋषभ पंत ने अरुण जेटली स्टेडियम में लगाई GT के गेंदबाजों की जमकर क्लास, अपनी टीम के लिए खेली महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: DC के कप्तान ऋषभ पंत ने अरुण जेटली स्टेडियम में लगाई GT के गेंदबाजों की जमकर क्लास, अपनी टीम के लिए खेली महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी

ऋषभ पंत ने गुजरात के खिलाफ 43 गेंदों में पांच चौके और 8 छक्कों की मदद से 88* रनों की तूफानी पारी खेली।

Rishabh Pant (Pic Source-X)
Rishabh Pant (Pic Source-X)

इस समय दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2024 के बेहतरीन मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 224 रन बनाए हैं। यह मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

गुजरात टाइटंस ने शुरुआत तो काफी अच्छी की लेकिन ऋषभ पंत की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी की वजह से दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाया। बता दें, दिल्ली टीम ने गुजरात के खिलाफ छह ओवर के भीतर ही 44 रन पर अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट खो दिए थे। हालांकि इसके बाद चौथे विकेट के लिए ऋषभ पंत और अक्षर पटेल के बीच 113 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई।

इन दोनों ने गुजरात टाइटंस की किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। ऋषभ पंत ने गुजरात के खिलाफ 43 गेंदों में पांच चौके और 8 छक्कों की मदद से 88* रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने शुरुआत काफी धीमी की थी लेकिन जब दिल्ली टीम के कप्तान पूरी तरह से सेट हो गए तब उन्होंने किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और लगातार प्रहार किया।

गुजरात टाइटंस को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 225 रन बनाने होंगे

गुजरात को अगर दिल्ली के खिलाफ मैच जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 225 रन बनाने होंगे। ऋषभ पंत के अलावा अक्षर पटेल ने 43 गेंदों में पांच चौके और चार छक्कों की मदद से 66 रनों की तूफानी पारी खेली। Tristan Stubbs ने 7 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 26* रनों का योगदान दिया जबकि पृथ्वी शॉ 11 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। Jake Fraser-McGurk ने 23 रनों की पारी खेली।

गुजरात टाइटंस की ओर से संदीप वॉरियर ने तीन ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट झटके जबकि नूर अहमद ने तीन ओवर में 36 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। गुजरात को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 225 रन बनाने होंगे।

https://twitter.com/imyuvraj_1/status/1783162791949463738

https://twitter.com/Abhinav_hariom/status/1783163438124155103

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?