IPL 2022: डेब्यू सीजन में गुजरात टाइटन्स (GT) की सफलता को इन दिग्गजों की नजर न लग जाए!
आखिर क्यों गावस्कर से लेकर हेडन तक गुजरात टाइटन्स (GT) का राग अलाप रहे हैं?
अद्यतन - May 10, 2022 5:26 pm

पूर्व भारतीय कप्तान और कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने गुजरात टाइटन्स (GT) की प्रशंसा की और बताया कि क्यों डेब्यूटेंट फ्रेंचाइजी जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
गुजरात टाइटन्स (GT) आईपीएल 2022 (IPL 2022) की अंक तालिका में 11 मैचों में 8 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है, और हार्दिक पांड्या एंड कंपनी प्लेऑफ में जगह बनाने से सिर्फ एक जीत दूर है।
भारत के पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि गुजरात टाइटन्स (GT) क्रिकेट का एक निडर ब्रांड खेल रहा है, लेकिन साथ ही, वे परिणाम के बारे में भी ज्यादा नहीं सोच रहे हैं, जिससे उन्हें आईपीएल 2022 (IPL 2022) में बहुत मदद मिल रही है।
सुनील गावस्कर ने बताया गुजरात टाइटन्स (GT) की सफलता का राज
सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर ‘क्रिकेट लाइव’ शो पर कहा, “गुजरात बहुत आजादी के साथ खेल रहा है और वे काफी निडर हैं। उनकी खेल की दुनिया में डर की कोई जगह नहीं है और इसलिए वे जीत रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “बेशक, आप तब भी जीतना चाहते हैं जब आप अपने घरेलू मैदान में खेल रहे हों लेकिन हार का मतलब यह नहीं है कि यह दुनिया का अंत है, यही वह तरीका है जिसके साथ वे पिच पर कदम रख रहे हैं। वे अपने खेल का लुत्फ उठा रहे हैं, और सकारात्मक क्रिकेट खेल रहे हैं।”
इस बीच, हरभजन सिंह ने 10 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 57वां मैच जीतने के लिए और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनने के लिए गुजरात टाइटन्स (GT) का समर्थन किया है।
हरभजन सिंह और मैथ्यू हेडन भी हुए गुजरात टाइटन्स (GT) के मुरीद
हरभजन सिंह ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, “गुजरात टाइटन्स लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच जीतने जा रही है और वे क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन जाएंगी। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम काफी मजबूत है। राशिद खान शानदार फॉर्म में हैं, और कोच आशीष नेहरा उन्हें सही मात्रा में आत्मविश्वास दे रहे हैं। इस टीम को हराना मुश्किल है।”
दूसरी ओर, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने गुजरात टाइटंस (GT) की उस ब्रांड के क्रिकेट के लिए सराहना की जो वे अपने डेब्यू सीजन में खेल रहे हैं, और कहा कि उनकी टीम में बहुत सारे मैच विजेता हैं।
मैथ्यू हेडन ने कहा: “जीटी ने गहरी बल्लेबाजी की, उनमें आत्मविश्वास है, और वे मैच विजेताओं से भरे हुए हैं। उन्हें देखना रोमांचक है क्योंकि जब राहुल तेवतिया शो नहीं होता है, तो यह राशिद खान का धमाकेदार प्रदर्शन होना तय है, और जब राशिद प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं, तो यह किलर-मिलर (डेविड मिलर) शो तो देखने को मिलना ही है। यह टीम कई मैच विजेताओं से भरी है, और यहीं चीज उन्हें एक खतरनाक टीम बनाती है। वे जिस ब्रांड का क्रिकेट खेल रहे हैं, उसे देखना रोमांचक है।”