IND vs NZ: कप्तान रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत की चोट को लेकर दिया बड़ा अपडेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs NZ: कप्तान रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत की चोट को लेकर दिया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया अपनी पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और सिर्फ 46 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।

Rishabh Pant (Pic Source-X)
Rishabh Pant (Pic Source-X)

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत के घुटने की चोट को लेकर बड़ा बयान दिया है। बता दें कि, इस समय टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेल रही है। पहले टेस्ट के दूसरे दिन फील्डिंग के दौरान ऋषभ पंत के घुटने में चोट लग गई, जिसके बाद वह मैदान छोड़कर बाहर चले गए।

पंत को यह चोट तब लगी जब रवींद्र जडेजा ने Devon Conway को बेहतरीन गेंद फेंकी, जिस पर न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने बड़ा शॉट खेलना चाहा। हालांकि, Conway के बल्ले से गेंद ठीक तरीके से नहीं लगी और वो सीधा ऋषभ पंत के घुटने पर जा लगी। इसके बाद भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज को काफी दर्द में देखा गया। तुरंत फिजियो भी ऋषभ पंत को देखने के लिए मैदान पर आए। थोड़ी देर के बाद पंत को मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा।

आपको बता दें कि बता दें कि, 2023 में ऋषभ पंत अपने घुटने की सर्जरी करवा चुके हैं। और उसी घुटने में उन्हें यह चोट लगी है।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने पंत की चोट को लेकर दिया बयान

दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत की चोट को लेकर कहा कि, ‘गेंद ऋषभ पंत के घुटने पर लगी है। उन्हें चोट वही लगी है, जहां ऋषभ की सर्जरी हुई थी और अब वहां थोड़ी बहुत सूजन आ गई है। इसे हम लोग काफी गंभीरता से ले रहे हैं। ऋषभ पंत को लेकर हम कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।

उन्हें पिछले कुछ समय से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है और हमें पूरी उम्मीद है कि आज ऋषभ पंत पूरी तरह से रिकवर हो जाएंगे और कल हम उन्हें मैदान पर वापस कीपिंग करते हुए देख सकते हैं।’

बता दें कि, मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निराश किया और पूरी टीम सिर्फ 46 रनों पर ऑलआउट हो गई। यह भारत का भारत में सबसे कम स्कोर है। टीम की ओर से ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 20 रन बनाए, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 13 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?