विकेटकीपर ऋषभ पंत थक गए हैं शायद लगातार क्रिकेट खेलकर! - क्रिकट्रैकर हिंदी

विकेटकीपर ऋषभ पंत थक गए हैं शायद लगातार क्रिकेट खेलकर!

ऋषभ पंत ने कल शेयर की थी एक इंस्टाग्राम स्टोरी।

Rishabh Pant  (Image Credit- Instagram)
Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के प्रमुख विकेटकीपर ऋषभ पंत लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं, साथ ही उनका प्रदर्शन भी हर मैच के साथ निखरता जा रहा है। लेकिन लगता है कि पंत लगातार क्रिकेट खेलकर थक गए हैं, जिसका इशारा उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए किया है।

विकेटकीपर ऋषभ पंत विदेश में छा जाते हैं

विकेटकीपर ऋषभ पंत को काफी कम उम्र में टीम इंडिया से खेलने का मौका मिल गया था, जिसके बाद उन्होंने इस मौके को भुनाया और लगातार रन पर रन बना डाले। बतौर विकेटकीपर पंत का विदेश धरती पर सबसे शानदार रिकॉर्ड है और वो हर विदेशी धरती पर शतक जड़ चुके हैं।

विकेटकीपर ऋषभ पंत लगातार क्रिकेट खेलकर परेशान हैं!

*ऋषभ पंत ने कल शेयर की थी एक इंस्टाग्राम स्टोरी।
*इस इंस्टा स्टोरी में पंत आराम करते नजर आ रहे हैं।
*लेकिन काफी ज्यादा थके हुए लग रहे हैं ऋषभ पंत तस्वीर में।
*काफी समय से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं ऋषभ पंत।

विकेटकीपर ऋषभ पंत ने डाली है ये इंस्टा स्टोरी

Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)
Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया की कप्तानी कर चुका है ये खिलाड़ी

पंत IPL में दिल्ली टीम की कप्तानी करते हैं, लेकिन हाल ही में उन्हें टीम इंडिया की कप्तानी करने का मौका मिला था। जहां साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले केएल राहुल चोटिल हो गए थे, जिसके बाद पंत को टीम का कप्तान बनाया गया था।

हाल ही में निकला था बल्ले से शतक

इंग्लैंड के खिलाफ हुए 5वें टेस्ट मैच में पंत का बल्ला जमकर बोला था, जहां इस खिलाड़ी ने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर पिटाई की थी और धमाकेदार शतक लगाते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। इस दौरान कई दिग्गजों ने पंत की काफी तारीफ भी की थी।

close whatsapp