NCA में हुआ टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों का री-यूनियन, ऋषभ पंत के साथ नजर आए प्लेयर्स
ऋषभ पंत द्वारा शेयर की गई दूसरी तस्वीर में के एल राहुल नज़र नहीं आ रहे हैं और बाक़ी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल के साथ मस्ती-मज़ाक करते हुए दिख रहे हैं।
अद्यतन - जून 27, 2023 12:39 अपराह्न

चोटिल होने के कारण लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) तेजी से रिकवर कर रहे हैं। आए दिन उनकी रिकवरी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। वहीं टीम इंडिया के एक और अन्य विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल भी चोटिल हैं।
हालांकि इस बीच इन दोनों ही खिलाड़ियों की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें ये दोनों खिलाड़ी एक साथ नजर आ रहे हैं और इन दोनों खिलाड़ी के अलावा टीम इंडिया के अन्य तीन खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं। बता दें वायरल हो रही फोटो NCA की है, जहां ये सभी खिलाड़ी एक साथ नजर आ रहे हैं।
NCA में साथ नजर आएं टीम इंडिया के ये खिलाड़ी
दरअसल इस वायरल फोटो में ऋषभ पंत, केएल राहुल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल नजर आ रहे हैं। बता दें सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। दरअसल पंत के अलावा टीम इंडिया के कई और खिलाड़ी भी NCA में मौजूद हैं।
बता दें ऋषभ पंत द्वारा शेयर की गई दूसरी तस्वीर में के एल राहुल नज़र नहीं आ रहे हैं और बाक़ी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल के साथ मस्ती-मज़ाक करते हुए दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर ऋषभ पंत ने कैप्शन में लिखा है कि जब भी गैंग का रीयूनियन होता है, तब वह हमेशा मज़ेदार होता है। बता दें उन्होंने इन तस्वीरों को ट्विटर पर भी शेयर किया है।
Reunion is always fun with the gang 💕💕😊 pic.twitter.com/brHKH8Lnvi
— Rishabh Pant (@RishabhPant17) June 26, 2023
उनकी इस पोस्ट पर युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज और के एल राहुल ने भी कमेंट किया है। वहीं भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने कमेंट में लिखा है कि, मैं आपके लिए बहुत बहुत खुश हूं भाई। वहीं, के एल राहुल और युजवेंद्र चहल ने कमेंट सेक्शन में रेड हार्ट वाली इमोजी शेयर की है। बता दें ऋषभ पंत की इस पोस्ट को अब तक 9 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इसके साथ ही इस पोस्ट पर फैंस अलग अलग प्रतिक्रया भी दे रहे हैं।