क्रिकेट में वापसी के लिए खास डाइट ले रहे हैं Rishabh Pant, वजन कम करने में जुटे हैं इन दिनों - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्रिकेट में वापसी के लिए खास डाइट ले रहे हैं Rishabh Pant, वजन कम करने में जुटे हैं इन दिनों

इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैन्स को हर एक अपडेट देते हैं पंत।

Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)
Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)

सभी फैन्स को IPL 2024 का इंतजार है, जिसका कारण है Rishabh Pant की मैदान पर वापसी। रिपोर्ट्स के अनुसार पंत IPL के जरिए मैदान पर वापसी कर सकते हैं, जिसे लेकर ये खिलाड़ी कड़ी तैयारी कर रहे है और आए दिन पंत का कोई ना कोई वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आ ही जाता है। इसके साथ ही वो अपनी डाइट पर भी काफी काम कर रहे हैं और एक इंस्टा स्टोरी उन्होंने शेयर की है।

धोनी के साथ रिश्ते पर लेकर बोले थे Rishabh Pant

दूसरी ओर हाल ही में Rishabh Pant का एक इंटरव्यू आया था, जिसमें उन्होंने धोनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की थी। पंत ने कहा था कि धोनी के साथ वो सब बातें करते हैं, जो किसी और से नहीं कर पाते है। आगे बोलते हुए पंत ने कहा था कि जब फैन्स उनकी धोनी से तुलना करते हैं तो उन्हें काफी ज्यादा ही बुरा लगता है और तुलना करने जैसी हुई चीज नहीं है।

Rishabh Pant की डाइट देख लो दोस्तों

*इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैन्स को हर एक अपडेट देते हैं पंत।
*इसी कड़ी में Rishabh Pant ने एक नई तस्वीर शेयर की इंस्टा स्टोरी पर।
*जहां इस तस्वीर में पंत ने फैन्स को दिखाया अपना Snack Time
*क्रिकेट में वापसी करने के लिए डाइट पर भी काफी काम कर रहे हैं पंत।

ये इंस्टा स्टोरी शेयर की है Rishabh Pant ने हाल ही में

रवि शास्त्री ने पंत को लेकर बयान दिया था कुछ समय पहले

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravi Shastri (@ravishastriofficial)

कई मौकों पर पंत को मिस करती है टीम इंडिया

Rishabh को टीम इंडिया से खेले करीब डेढ़ साल हो गए हैं, इस दौरान ऐसे कई मौके आए जब टीम इंडिया और फैन्स ने पंत को काफी ज्यादा मिस किया। वहीं पंत की जगह टीम में आए केएस भरत, ईशान किशन, संजू सैमसन वैसा खेल नहीं दिखा पाए, जिसके लिए पंत जाने जाते हैं। अब देखना अहम होगा की पंत टीम इंडिया में कब तक वापसी करते हैं और वापसी करने के बाद उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?