Lord शार्दुल ठाकुर के जन्मदिन पर रोहित की वाइफ Ritika Sajdeh ने दी अतरंगी शुभकामनाएं
32 साल के हुए शार्दुल ठाकुर
अद्यतन - अक्टूबर 16, 2023 10:27 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) 16 अक्टूबर को अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं इस विशेष दिन पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों सहित क्रिकेटर को क्रिकेट जगत से तमाम शुभकामनाएं मिली।
दूसरी ओर, शार्दुल के बर्थडे पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) ने उन्हें अतरंगी शुभकामनाएं दी है। गौरतलब है कि शार्दुल का रोहित शर्मा के परिवार के साथ रिलेशन काफी अच्छा है। तो वहीं बीते समय में रोहित के साथ शार्दुल ने मुंबई के लिए काफी क्रिकेट एक साथ खेला है।
तो वहीं शार्दुल ठाकुर के विशेष दिन पर रितिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शार्दुल ठाकुर की कुछ तस्वीरों को लगाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है। जिसमें रितिका ने कुछ फोटोज के लिए खास कैप्शन भी लिखे- आपकी विचित्रता सालों के साथ बढ़ती ही जाए ( May your weirdness only grow with years)
देखें रितिका द्वारा शार्दुल ठाकुर के बर्थडे पर शेयर की गई कुछ तस्वीरें
![]()
दूसरी ओर, शार्दुल ठाकुर इस समय टीम इंडिया के साथ पुणे में मौजूद हैं, जहां पर टीम जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ आगामी मुकाबले के लिए तैयारी करती हुई नजर आ रही है। गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 19 अक्टूबर, गुरूवार को MCA स्टेडियम, पुणे में खेला जाएगा।
तो वहीं शार्दुल ने जारी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए अभी तक दो मुकाबले खेले हैं, जिसमें अफागानिस्तान के खिलाफ उन्होंने 6 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट निकाला, तो पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 2 ओवर में 12 रन खर्चे।
खैर, अब देखने लायक बात होगी कि अगर शार्दुल ठाकुर को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में खेलने का मौका मिलता है तो वह किस प्रकार का प्रदर्शन करने वाले हैं?
ये भी पढ़ें- CWC 2023: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका मुकाबले में तेज हवाओं की वजह से फैंस के बीच गिरे होर्डिंग्स, देखें वायरल वीडियो