पूर्व टी20 वर्ल्ड चैंपियन ने चुनी World Cup 2027 के लिए भारतीय टीम, मोहम्मद शमी को नहीं दी जगह

पूर्व टी20 वर्ल्ड चैंपियन ने चुनी World Cup 2027 के लिए भारतीय टीम, मोहम्मद शमी को नहीं दी जगह

उथप्पा की टीम में अनुभवी दिग्गजों और चौंकाने वाले उभरते हुए टैलेंट का मिश्रण है।

Robin Uthappa Picks India's 15-Member Squad for 2027 ODI World Cup (image via X)
Robin Uthappa Picks India’s 15-Member Squad for 2027 ODI World Cup (image via X)

पूर्व भारतीय बल्लेबाज और 2007 टी20 वर्ल्ड कप विजेता रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) ने बुधवार, 19 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके 2027 आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी पसंदीदा 15-सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया है। यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाना है।

उथप्पा की टीम में अनुभवी दिग्गजों और चौंकाने वाले उभरते हुए टैलेंट का मिश्रण है। टॉप ऑर्डर में उन्होंने दिग्गज रोहित शर्मा और शुभमन गिल को तो बरकरार रखा ही, साथ ही एक चौंकाने वाला नाम भी शामिल किया टीनएज सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी।

मिडिल-ऑर्डर में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। विकेटकीपिंग के लिए, उथप्पा ने राहुल के साथ बैकअप कीपर-बैटर के तौर पर संजू सैमसन को चुना और ऋषभ पंत व ईशान किशन जैसे रेगुलर दावेदारों को नजरअंदाज कर दिया।

ऑलराउंडर की जगह हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने ली है, जबकि कुलदीप यादव स्पेशलिस्ट फ्रंटलाइन स्पिनर के तौर पर शामिल हैं। तेज गेंदबाजी अटैक में उथप्पा ने जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को चुना है, जिन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच 2022 में खेला था।

कई हाई-प्रोफाइल खिलाड़ियों को उथप्पा की लाइनअप से बाहर कर दिया गया। ऋषभ पंत और इशान किशन के अलावा विस्फोटक ओपनर यशस्वी जयसवाल को जगह नहीं मिली। उभरते हरफनमौला खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर और नितीश कुमार रेड्डी के साथ-साथ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा को भी उनके 15 सदस्यीय स्क्वाड से बाहर रखा गया है।

रॉबिन उथप्पा की 15 सदस्यीय टीम:

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, वैभव सूर्यवंशी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार

2027 आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 4 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में आयोजित किया जाएगा। 14 टीमों वाले इस 50-ओवर के टूर्नामेंट में 12 वेन्यू पर 57 मैच खेले जाएंगे और इसके साथ ही यह टूर्नामेंट 2003 के बाद पहली बार अफ्रीका में वापसी करेगा।

यह भी पढ़ें: गॉल टेस्ट में मानव सुथार का ऐतिहासिक प्रदर्शन: 10 विकेट झटककर तोड़े कई विश्व रिकॉर्ड, दिग्गजों को पछाड़ा

close whatsapp