एक झटके में शायद खत्म हो गया रोहित-विराट का इंटरनेशनल टी-20 करियर! - क्रिकट्रैकर हिंदी

एक झटके में शायद खत्म हो गया रोहित-विराट का इंटरनेशनल टी-20 करियर!

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान।

Rohit Sharma And Virat Kohli
Rohit Sharma And Virat Kohli

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल की हार ने टीम इंडिया के लिए बहुत कुछ बदल दिया है, वहीं अब रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को बोर्ड इस प्रारूप से धीरे-धीरे अलग कर रहा है और इसकी शुरूआत भी हो चुकी है। जहां एक बार फिर से नई टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ और फिर से इन दोनों खिलाड़ियों का नाम टीम में नहीं है।

रोहित-विराट ने खेली है टी20 में भी अहम पारियां

दूसरी ओर टीम इंडिया से खेलते हुए कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी-20 में कई अहम पारियां खेली है, भले ही रोहित टी-20 वर्ल्ड कप में फ्लॉप रहे थे लेकिन विराट का बल्ला जमकर बोला था। इसलिए फैन्स को दोनों का टी20 टीम में ना होना हजम नहीं हो रहा है।

टी-20 से हमेशा के लिए कटा रोहित-विराट का पत्ता?

*न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान।
*फिर से नहीं हुआ रोहित शर्मा-विराट कोहली का इस सीरीज के लिए चयन।
*न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में हार्दिक पांड्या करेंगे टीम की कप्तानी।
*लंका के खिलाफ टी-20 टीम में नहीं थे हिटमैन और पूर्व कप्तान कोहली ।

फिलहाल लंका के खिलाफ सीरीज खेल रही है टीम इंडिया

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

पृथ्वी शॉ को मिला मेहनत का फल

दूसरी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ की वापसी हुई है, जहां शॉ को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया है।

रोहित-विराट का नाम गायब है न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से

हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), इशान किशन रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार

close whatsapp