बल्लेबाजी में विराट कोहली जैसा हाल हो गया रोहित शर्मा का तो?
बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहे हैं रोहित शर्मा।
अद्यतन - Aug 7, 2022 1:03 pm

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा की कहानी अभी एक सी चल रही है, जब विराट कप्तान थे तो उनका बल्ला नहीं चल रहा था और अब रोहित कप्तान हैं तो उनका भी बल्ला उनसे नाराज चल रहा है।
विराट की तरह क्या रोहित शर्मा पर भी है दबाव?
विराट कोहली ने जब टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ी तो, उनका बल्ला नहीं चल रह था। उनपर कप्तानी और रन बनाने का दबाव बढ़ता ही जा रहा था, अब ऐसा ही कुछ रोहित शर्मा के साथ देखने को मिल रहा है।
रोहित शर्मा दूसरे विराट कोहली बनते जा रहे हैं!
*बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहे हैं रोहित शर्मा।
*वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में नहीं लगा पाए हैं रनों का अंबार।
*कप्तानी का दबाव साफ देखने को मिल रहा है रोहित शर्मा पर।
*विराट कोहली भी इस तरह हो रहे थे लगातार फेल।
हिटमैन शर्मा-कोहली देते रहे हैं एक-दूसरे का साथ
जब कोहली कप्तान थे, तो हिटमैन के फ्लॉप होने पर वो उनका बचाव करते थे। वहीं अब हिटमैन कप्तान हैं और कोहली फेल हो रहे हैं, तो हिटमैन किंग कोहली का बचाव कर रहे हैं इन दिनों।
टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज भी की अपने नाम
दूसरी ओर कल रात टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथा टी-20 मैच खेला था, जिसे भारतीय टीम ने जीत लिया और 5 टी-20 मैचों की सीरीज में 3-1 की अजय बढ़त बना ली।
वनडे सीरीज में भी किया था कमाल
*टी-20 सीरीज से पहले टीम इंडिया ने वनडे सीरीज भी जीती थी।
*वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ कर दिया था वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने।
*इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन थे।
*भारतीय टीम ने इस सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया था