रोहित शर्मा ने अपने मुंबई टीम के साथी धवल कुलकर्णी के लिए साझा की सोशल मीडिया अकाउंट पर शानदार स्टोरी - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित शर्मा ने अपने मुंबई टीम के साथी धवल कुलकर्णी के लिए साझा की सोशल मीडिया अकाउंट पर शानदार स्टोरी

धवल कुलकर्णी ने कॉम्पिटेटिव क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

Rohit Sharma and Dhawal Kulkarni (Photo Source: Getty and Instagram)
Rohit Sharma and Dhawal Kulkarni (Photo Source: Getty and Instagram)

रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल में मुंबई ने विदर्भ को हराया और 42वीं बार इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया। मुंबई की ओर से रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल में सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

इसी के साथ धवल कुलकर्णी ने कॉम्पिटेटिव क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। धवल कुलकर्णी ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में मुंबई की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया। यही नहीं रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल में भी धवल कुलकर्णी ने अपनी छाप छोड़ी और पहली पारी में तीन विकेट हासिल किए। यही नहीं उन्होंने दूसरी पारी में भी एक विकेट झटका।

इसी के साथ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने मुंबई के टीम के साथी धवल कुलकर्णी के लिए एक शानदार स्टोरी साझा की। रोहित शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की और लिखा कि, ‘मुंबई चा योद्धा, आपके बेहतरीन करियर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।’

Rohit Sharma Instagram Story
Rohit Sharma Instagram Story

मुंबई ने रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल में विदर्भ को मात दी

धवल कुलकर्णी इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेल चुके हैं और उन्होंने इस शानदार टूर्नामेंट में भी अपनी छाप छोड़ी है। रोहित शर्मा की बात की जाए तो इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अनुभवी बल्लेबाज मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। मुंबई इंडियंस की कप्तानी आगामी सीजन में हार्दिक पांड्या करेंगे।

धवल कुलकर्णी की बात की जाए तो उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम की ओर से 12 वनडे मैच खेले हैं और 19 विकेट हासिल किए हैं। दो टी20 मैच में उनके नाम तीन विकेट है जबकि आईपीएल में इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने 92 मैच में 86 विकेट झटके है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात लायंस की ओर से भाग लिया हुआ है। धवल कुलकर्णी भी इस बात से काफी खुश होंगे कि उन्होंने रणजी ट्राफी 2024 में काफी अच्छी गेंदबाजी की और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?