IPL 2024: रोहित शर्मा ने अपने तमाम फैंस के लिए सोशल मीडिया पर साझा की शानदार तस्वीरें - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: रोहित शर्मा ने अपने तमाम फैंस के लिए सोशल मीडिया पर साझा की शानदार तस्वीरें

आठ अंकों के साथ मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 की अंक तालिका में आखिरी पायदान पर रही।

Rohit Sharma (Pic Source-X)
Rohit Sharma (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टीम ने इस सीजन 14 मैच में 4 में जीत दर्ज की जबकि 10 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। आठ अंकों के साथ मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 की अंक तालिका में आखिरी पायदान पर रही।

मुंबई इंडियंस की ओर से अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और कई लोगों का दिल जीता। हालांकि रोहित शर्मा इस बात से नाखुश होंगे कि वो अपनी टीम को प्लेऑफ में जगह नहीं दिला पाए। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के बाद रोहित शर्मा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की है।

इन तस्वीरों में रोहित शर्मा फैंस को ऑटोग्राफ देते हुए भी नजर आए और अपने बल्ले को ठीक करते हुए भी उन्हें देखा गया। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में काफी खराब रहा। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में सबसे खराब बात मुंबई इंडियंस के लिए यह रही कि उनके सभी खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे और इसी वजह से टीम इस सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाई।

यह रहा रोहित शर्मा का इंस्टाग्राम पोस्ट:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 14 मैच में 32 के ऊपर के औसत और 150 के स्ट्राइक रेट से 417 रन बनाए थे। यही नहीं उन्होंने इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ महत्वपूर्ण शतक भी बनाया था। अब भारतीय टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भाग लेना है जिसकी शुरुआत 2 जून से हो रही है। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं।

सबसे अच्छी बात यह है कि रोहित शर्मा इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और आगामी टूर्नामेंट में भी वो अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। रोहित शर्मा के अलावा भारतीय टीम में अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को भी शामिल किया गया है और यह दोनों ही खिलाड़ी किसी भी टीम के खिलाफ घातक साबित हो सकते हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?