विराट को बचाने के चक्कर में हिटमैन ने लिया पत्रकार से पंगा - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट को बचाने के चक्कर में हिटमैन ने लिया पत्रकार से पंगा

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में कुछ नहीं कर पाए  विराट कोहली।

Rohit Sharma. (Photo Source: Twitter)
Rohit Sharma. (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली बल्ले से हर मैच असफलता की कहानी लिख रहे हैं, जिसके बाद पत्रकारों के सामने हिटमैन यानी की रोहित शर्मा उनका बचाव करते नजर आ रहे हैं। कल भी कुछ ऐसा ही हुआ, जिसके बाद हिटमैन गुस्सा करते हुए नजर आए।

हिटमैन कब तक करेंगे फ्लॉप विराट कोहली का बचाव?

हर मैच के बाद पत्रकार विराट की फॉर्म को लेकर रोहित शर्मा से सवाल करते हैं, जिसके बाद हिटमैन कोहली की पुरानी फॉर्म का हवाला देते हुए सवाल का जवाब दे देते हैं।

विराट के सवाल को लेकर पत्रकार पर गुस्सा हुए हिटमैन

*इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में कुछ नहीं कर पाए  विराट कोहली।
*जिसके बाद पत्रकार ने विराट के खेल को लेकर किया हिटमैन से सवाल।
*गुस्से में रोहित शर्मा बोले- क्यों विराट कोहली को लेकर इतनी चर्चा हो रही है यार।
*रोहित के मुताबिक विराट को वापसी के लिए 1-2 पारी की जरूरत है बस।

जब विराट को लेकर हिटमैन हो गए पत्रकार से गुस्सा

विराट बस पिच पर अपनी शक्ल दिखाने आते हैं

इंग्लैंड के खिलाफ हुए दूसरे वनडे के लिए विराट कोहली फिट हो गए, जिसके बाद अंतिम 11 में उनकी एंट्री हुई। लेकिन इस दौरान सिर्फ नाम के किंग कोहली 16 रन बनाकर आउट हो गए और टीम को मुश्किल में डालकर पवेलियन रवाना हो गए।

टीम इंडिया हार गई दूसरा वनडे मैच

टीम इंडिया ने वनडे सीरीज का आगाज जीत के साथ किया था, जहां टीम ने पहला मैच शानदार तरीके से अपने नाम किया था। लेकिन दूसरे मैच में रोहित की सेना बल्लेबाजी में पूरी तरह फ्लॉप रही, जिसके बाद इंग्लैंड ने सीरीज में वपासी कर ली और 3 मैचों की ये सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है।

close whatsapp