जेफ्री बॉयकॉट रोहित शर्मा

“उनका पीक खत्म हो चुका है…”- हैदराबाद टेस्ट हारने के बाद रोहित को लेकर बोले पूर्व इंग्लिश दिग्गज

इंग्लैंड ने हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 28 रन से भारत को हराया था।

Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)
Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)

हैदराबाद में पहले टेस्ट में इंग्लैंड द्वारा मेजबान टीम को हराने के बाद महान क्रिकेटर जेफ्री बॉयकॉट ने भारत के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है। भारत की बल्लेबाजी इकाई मैच की दूसरी पारी में अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रही, जिसके परिणामस्वरूप बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली टीम से उन्हें 28 रन से हार का सामना करना पड़ा।

आपको बता दें कि, रोहित अपनी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में विफल रहे और दोनों पारियों में क्रमशः 24 और 39 रन बनाकर आउट हुए। उसी के बारे में बोलते हुए, बॉयकॉट ने बताया कि सलामी बल्लेबाज अपने पीक से निकल चुके हैं। 83 वर्षीय ने यह भी कहा कि भारतीय टीम फील्डिंग में कमजोर है और बताया कि उन्हें शुरुआती टेस्ट में विराट कोहली की कमी खली और दूसरे टेस्ट में उन्हें जडेजा की कमी महसूस होगी।

रोहित शर्मा को लेकर जेफ्री बॉयकॉट ने दिया बड़ा बयान

द टेलीग्राफ के लिए अपने कॉलम में बॉयकॉट ने कहा कि, “रोहित शर्मा लगभग 37 साल के हैं और उनका बेस्ट बीत चुका है। वो कुछ कैमियों जरूर खेलते हैं लेकिन पिछले चार साल में अपने होम ग्राउंड में उन्होंने महज दो ही टेस्ट शतक लगाया है। इसके अलावा उनकी फील्डिंग भी कमजोर है। इंग्लैंड के पास अच्छा मौका है कि वो 12 साल के बाद एक बार फिर भारतीय टीम को उनके होम ग्राउंड में हराने का कारनामा करें। भारतीय टीम को निश्चित रूप से विराट कोहली और रवींद्र जडेजा की कमी काफी खलेगी।”

पूर्व क्रिकेटर ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए कोहली के योगदान को याद किया और कहा कि मेहमान टीम को उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाना चाहिए। आपको बता दें कि, 35 वर्षीय विराट ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों से नाम वापस ले लिया है और रांची में तीसरे टेस्ट में उनकी वापसी की उम्मीद है।

बॉयकॉट ने आगे कहा कि, “वह एक शानदार बल्लेबाज हैं, जिनका भारतीय पिचों पर औसत 60 है, लेकिन वह मैदान पर उन्हें जबरदस्त ऊर्जा भी देते हैं। उनका न होना एक बड़ा नुकसान है और इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट के लिए वापस आने से पहले इसका पूरा फायदा उठाना होगा।”

close whatsapp