रोहित शर्मा की बल्लेबाजी को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- कुछ अलग करने की कोशिश में..... - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित शर्मा की बल्लेबाजी को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- कुछ अलग करने की कोशिश में…..

रोहित शर्मा को अपनी बल्लेबाजी में सुधार लाना चाहिए- आकाश चोपड़ा

Aakash Chopra Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)
Aakash Chopra Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)

पांच बार आईपीएल टाइटल अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन पिछले साल से लेकर इस सीजन में भी अब तक कुछ खास नहीं रहा है। इस टीम ने आईपीएल 2023 के अब तक खेले गए मैचों में जीत से ज्यादा हार का सामना किया है। हाल ही में गुजरात टाइटंस के हाथों मिली 55 रनों से हार के बाद आईपीएल 2023 के प्लेऑफ के रेस में टिके रहना अब इस टीम के लिए मुश्किल होता जा रहा है।

वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला ज्यादातर मैचों में शांत रहा है और उनके साथी बल्लेबाज ईशान किशन का भी हाल कुछ ऐसा ही है। दरअसल मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी पर सवाल उठाते हुए भारत के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा का कहना है कि रोहित शर्मा को अपनी बल्लेबाजी में सुधार लाना चाहिए।

रोहित शर्मा कुछ अलग करने की कोशिश में आउट हो गए- आकाश चोपड़ा 

दरअसल अपने यूट्यूब चैनल पर रोहित शर्मा की बल्लेबाजी को लेकर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि, रोहित शर्मा कुछ अलग करने की कोशिश कर रहे थे और आउट हो गए। एक ही चीज बार बार हो रहा है। वह खुद को काम आंक रहे हैं।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, दरअसल जब हम कहते हैं कि वह बहुत रन बना सकते हैं तब वह आउट हो जाते हैं। जब वह जगह बनाने की कोशिश में इस तरह से आउट होते हैं तो आपको लगता है कि वह इससे बेहतर खिलाड़ी हैं। ईशान किशन कभी भी राशिद खान की गेंद पर आउट नहीं हुए थे लेकिन इस बार वह भी आउट हो गए। इतना ही नहीं राशिद खान ने तिलक वर्मा को भी आउट किया।

दरअसल गुजरात टाइटंस से मिली करारी हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का कहना था कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ उनकी टीम की बल्लेबाजी बेहद खराब रही थी। बता दें मुंबई इंडियंस अपन अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगा।

close whatsapp