WTC फाइनल की हार से सदमे में हैं रोहित शर्मा, सिर्फ परिवार के साथ बिता रहे हैं वक्त
फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए कप्तान रोहित शर्मा।
अद्यतन - Jun 15, 2023 2:41 pm

WTC फाइनल में मिली हार के बाद से रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं, साथ ही खुद हिटमैन भी इस फाइनल में बल्ले से भी नाकाम रहे हैं। वहीं इस हार को लेकर रोहित ने सोशल मीडिया पर कुछ शेयर नहीं किया, बस अभी वो वाइफ और अपनी बेटी के साथ वक्त बिता रहे हैं और इसी से जुड़ी एक इंस्टा स्टोरी लगाई है उन्होंने।
रोहित शर्मा का बल्ला शांत रहा था WTC फाइनल में
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए WTC 2023 के फाइनल में कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला भी नहीं बोला, जिसके बाद कई क्रिकेट दिग्गजों ने भी उनके खेलने के तरीके पर तीखे बयान दिए थे। रोहित के बल्ले से पहली पारी में 15 रन निकले और दूसरी पारी में हिटमैन ने 43 रन बनाए।
अब बस परिवार के साथ ही वक्त गुजार रहे हैं रोहित शर्मा
*फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए कप्तान रोहित शर्मा।
*आए दिन इंस्टाग्राम पर लगा रहे हैं परिवार से जुड़ी स्टोरी।
*हाल ही में वाइफ और बेटी की एक क्यूट तस्वीर लगाई है।
*WTC की हार के बाद से परिवार के साथ ही बिता रहे हैं वक्त।
रोहित ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाई थी ये तस्वीर

विराट लगा रहे हैं अजीब इंस्टा स्टोरी
दूसरी ओर विराट कोहली काफी अजीब इंस्टा स्टोरी लगा रहे हैं, विराट की ऐसी इंस्टा स्टोरी लगाने का सिलसिला WTC फाइनल के दौरान से शुरू हुआ है और आज भी उन्होंने बदलाव के साथ आगे बढ़ने की स्टोरी लगाई है जो काफी ज्यादा ही वायरल हो चुकी है।