रोहित शर्मा MI

शायद फैंस को पता न हो, आज रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे अपना आखिरी मैच!

आईपीएल 2024 का आज अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी मुंबई इंडियंस।

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2024 में आज (17 मई) मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां मुंबई की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है और वो ये मुकाबला अपने सम्मान के लिए खेलेगी तो वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है लेकिन टॉप 4 में उनके पहुंचने की उम्मीद न के बराबर है।

इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस के फैंस को एक अलग ही चिंता सता रही है, कई फैंस का मानना है कि, चूंकि ये मुंबई इंडियंस का इस सीजन आखिरी मैच है तो शायद उनके पूर्व कप्तान रोहित का भी ये मैच इस फ्रेंचाइजी के लिए आखिरी मैच हो सकता है। अब आप सोच रहे होंगे, ऐसा कैसे हो सकता है तो आइए हम आपको बताते हैं।

दरअसल इस सीजन के शुरू होने से पहले मुंबई की फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया। फ्रेंचाइजी का ये फैसला फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने इसकी जमकर आलोचना की और वहीं पूरे सीजन के दौरान हार्दिक पांड्या को खूब ट्रोल किया गया।

मुंबई इंडियंस के लिए ये रोहित शर्मा का आखिरी सीजन हो सकता है

हार्दिक पांड्या के कप्तान बनाने के बाद एमाई के कैंप से कई खबरें सामने आईं थीं कि टीम की माहौल अच्छा नहीं है…टीम दो गुटों में बंट गई है…। इसके अलावा एमआई जिस-जिस मैदान पर खेलने जा रही थी, वहां-वहां रोहित शर्मा को जमकर सपोर्ट मिल रहा था, वहीं हार्दिक पांड्या के खिलाफ हूटिंग हो रही थी।

इस दौरान कई रिपोर्ट्स सामने आईं कि रोहित शर्मा अगले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के स्क्वॉड में शामिल हो सकते हैं। इन खबरों ने तूल उस समय पकड़ी जब केकेआर के खिलाफ एमआई के मुकाबले से पहले रोहित शर्मा का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह मुंबई इंडियंस के टीम के माहौल के बारे में बात करते नजर आ रहे थे, वहीं उस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि यह मेरा तो लास्ट है।

KKR vs MI मैच के दौरान जब बारिश हो रही थी तो भी हिटमैन को केकेआर के ड्रेसिंग रूम में काफी समय बिताते हुए देखा गया था। रोहित शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान पहले भी बताया था कि अगर वह मुंबई इंडियंस के अलावा खुद को किसी और टीम से खेलता हुए देखेंगे तो वह कोलकाता नाइट राइडर्स ही होगी। इन सब चीजों को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि रोहित का ये मुंबई के लिए आखिरी मैच हो सकता है।

close whatsapp