रोहित शर्मा को जसप्रीत बुमराह की कप्तानी पर है पूरा भरोसा, BGT 2024 से पहले किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित शर्मा को जसप्रीत बुमराह की कप्तानी पर है पूरा भरोसा, BGT 2024 से पहले किया बड़ा खुलासा

अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा अनुपलब्ध रहते हैं तो जसप्रीत बुमराह को भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए देखा जा सकता है।

Rohit Sharma and Jasprit Bumrah
Rohit Sharma and Jasprit Bumrah. (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 16 अक्टूबर से बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रही है। वहीं टीम इंडिया ने आगामी टेस्ट सीरीज के लिए अपने स्क्वॉड की घोषणा पहले ही कर दी है। पूरी तरह से फिट न होने की वजह से मोहम्मद शमी को इस टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है।

जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे। हालांकि, उन पर अतिरिक्त जिम्मेदारी रहने वाली है। उन्हें टीम का उपकप्तान बनाया गया है। अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा अनुपलब्ध रहते हैं, तो जसप्रीत बुमराह को भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए देखा जा सकता है।

बता दें कि, जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है और इस समय अनुभवी खिलाड़ी जबरदस्त फॉर्म में है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल के बाद जसप्रीत बुमराह ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई सीरीज में वापसी की थी। उन्होंने दो टेस्ट मैचों में 12.82 के औसत से 11 विकेट झटके थे।

इस बीच बेंगलुरु टेस्ट से पहले रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह को लेकर कहा कि, ‘शानदार तेज गेंदबाज ने काफी क्रिकेट खेला हुआ है और मैंने उनके साथ काफी क्रिकेट खेला है। वो खेल को बेहतरीन तरीके से समझते हैं। देखा जाए तो उन्होंने ज्यादा कप्तानी नहीं की है। जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ एक टेस्ट और कुछ टी20 मैच में कप्तानी की है, लेकिन जब उनसे खेल के बारे में बात की जाती है तो उन्हें यह सब समझ में आता है।

उन्हें यह बात पता रहती है कि किस चीज की सबसे ज्यादा जरूरत है। जब आप किसी परिस्थिति में रहते हैं और आप चाहते हैं कि आपका कप्तान आगे आए मुझे लगता है कि बुमराह उनमें से एक है।’

जसप्रीत बुमराह अनुभवी खिलाड़ियों में से एक है: रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने आगे कहा कि, ‘काफी समय से जसप्रीत बुमराह हमारे लीडरशिप ग्रुप में रहे हैं। उनके रहने से खिलाड़ियों को भी काफी प्रोत्साहन मिलता है और वो खुद अनुभवी खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों से लगातार बातचीत करते रहते हैं और अपनी टीम को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?