रोहित की कप्तानी में श्रेयस अय्यर शायद अब टीम इंडिया के लिए नहीं खेल पाएंगे!
पहले टी-20 मैच में भारत ने दर्ज की थी शानदार जीत।
अद्यतन - Feb 18, 2022 9:22 am

भारत के लिमिटेड ओवरों के कप्तान रोहित शर्मा ने श्रेयस अय्यर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि श्रेयस को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 में भारत की प्लेइंग इलेवन से बाहर करना बहुत कठिन फैसला था। हालांकि, उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि मध्य क्रम स्लॉट के लिए टीम की आवश्यकता के अनुसार उन्हें ऑलराउंडर की क्षमता दिखाने की जरुरत होगी।
बता दें कि, अय्यर को 2022 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की मेगा ऑक्शन के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ की भारी कीमत पर खरीदा था जिसके दो दिन बाद यानी की 16 फरवरी को फ्रेंचाइजी ने उन्हें कप्तान के रूप में नियुक्त किया। हालांकि, यह स्पष्ट था कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 मैच के लिए विशेषज्ञ बल्लेबाज की श्रेणी में वह प्लेइंग इलेवन में फिट नहीं बैठ रहे थे।
श्रेयस अय्यर को बाहर करने के फैसले पर कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, “श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी को बैठना पड़ रहा है, यह बहुत मुश्किल फैसला है। लेकिन टीम की जरूरत के हिसाब से फैसला लिया गया। हमें मिडिल ऑर्डर में ऑलराउंडर की जरूरत है। टीम में ये कम्पटीशन अच्छा है और मैं इससे खुश हूं।”
हिटमैन ने आगे कहा कि, “श्रेयस को हमने बताया है कि विश्व कप से पहले टीम को एक ऑलराउंडर की जरूरत है। सभी खिलाड़ी समझदार और पेशेवर हैं और वो सब समझते हैं कि टीम से ऊपर कुछ नहीं है। एक बार जब हर कोई उपलब्ध हो जाए तो हमें बैठकर इसे समझने की जरूरत है।”
रोहित ने श्रेयस अय्यर की जगह दूसरे अय्यर को दिया मौका
रोहित शर्मा ने श्रेयस अय्यर की जगह वेंकटेश अय्यर को मौका दिया था। अय्यर ने एक ओवर गेंदबाजी, जिसमें उन्होंने 4 रन दिए। एक समय भारतीय टीम मुश्किल में फंसती हुई नजर आ रही थी, लेकिन उसके बाद वेंकटेश अय्यर ने पारी को अच्छे से संभाला और टीम को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाला। अय्यर ने भारतीय टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए नॉट आउट 24 रन भी बनाए और मैच भी खत्म किया।