वर्ल्ड कप 2023 की टीम को लेकर कप्तान रोहित ने दे डाला बड़ा बयान, बता दिया एक खास प्लान
वेस्टइंडीज से होने वाली वनडे सीरीज को कप्तान रोहित ने बताया अहम।
अद्यतन - जुलाई 27, 2023 1:41 अपराह्न

इस साल अक्टूबर महीने से भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा, जहां कप्तान रोहित शर्मा और उनकी पूरी टीम पर ये वर्ल्ड कप जीतने का ज्यादा प्रेशर रहेगा। इससे पहले जो साल 2011 का वनडे वर्ल्ड कप हुआ था, वो भी भारत में खेला गया था और उसे टीम इंडिया ने जीता था। ऐसे में एक बार फिर से सभी फैन्स टीम इंडिया को ये कप अपने नाम करता हुआ देखना चाहते हैं, इस बीच हिटमैन का एक बड़ा बयान सामने आया है।
भारत-पाक मुकाबले में की तारीख में हो सकता है बदलाव
किसी भी ICC इवेंट में इंडिया और पाकिस्तान का मैच सबसे ज्यादा अहम और कमाई करके देने वाला होता है, वहीं वर्ल्ड कप 2023 में ये मैच 15 अक्टबूर के दिन अहमदाबाद में होना है। लेकिन अब खबर ये आ रही है की, इस मैच की तारीख में बदलाव देखने को मिल सकता है। जिसका कारण नवरात्रि है और इसे देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने तारीख में बदलाव की सलाह दी है।
कप्तान रोहित ने वर्ल्ड कप 2023 की टीम को लेकर तस्वीर साफ की
*वेस्टइंडीज से होने वाली वनडे सीरीज को कप्तान रोहित ने बताया अहम।
*इस सीरीज में नए खिलाड़ियों को मिलेगा ज्यादा से ज्यादा मौका- रोहित।
*सभी को मौका देकर देखा जाएगा, उनका प्रदर्शन कैसा रहता है- कप्तान।
*’वर्ल्ड कप से पहले टीम बनाने के लिए 10-12 वनडे मैच अहम रहेंगे’।
वर्ल्ड कप 2023 को लेकर ही दिया है कप्तान रोहित ने ये बयान
वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया ने की कड़ी तैयारी
ICC इवेंट और टीम इंडिया को लेकर एक डर है
टीम इंडिया ने साल 2013 में आखिरी बार ICC टूर्नामेंट जीता था, उसके बाद 10 साल हो गए हैं। टीम इंडिया कोई भी ICC का खिताब नहीं जीत पाई है, भारतीय टीम अलग-अलग ICC टूर्नामेंट के फाइनल और सेमीफाइनल में पहुंची है इन 10 सालों में। लेकिन टीम खिताब अपने नाम करने में नाकाम रही है, ऐसे में 2023 का वनडे वर्ल्ड कप टीम के लिए जीतना काफी अहम होगा।