'फैमिली मैन' कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब पोस्ट शेयर कर रहे हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘फैमिली मैन’ कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब पोस्ट शेयर कर रहे हैं

रोहित शर्मा ने फैन्स के साथ नई तस्वीर की है शेयर।

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा लगातार क्रिकेट खेल रहे थे, वहीं अब उनको WTC फाइनल के बाद समय मिला। जहां इस समय को हिटमैन अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं, जिससे जोड़े कुछ पोस्ट भी सोशल मीडिया पर सामने आए थे और इसी कड़ी में रोहित ने एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर की है।

रोहित शर्मा फिर हुए कप्तानी में फेल

हाल ही में टीम इंडिया ने WTC 2023 का फाइनल खेला था, जहां भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली थी। बस इसी के बाद से कप्तान रोहित शर्मा पर सवाल उठाए जा रहे हैं, साथ ही उनकी कप्तानी पर भी खतरा मंडरा रहा है अब।

सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का नया पोस्ट देखा क्या?

*रोहित शर्मा ने फैन्स के साथ नई तस्वीर की है शेयर।
*इस तस्वीर में रोहित नजर आ रहे हैं अपनी बेटी के साथ।
*फैन्स को काफी ज्यादा ही पसंद आई है हिटमैन की तस्वीर।
*साथ ही रोहित ने फादर्स डे को लेकर लिखा है कैप्शन में।

बेटी के साथ रोहित शर्मा की स्पेशल तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

नई-नई तस्वीरें शेयर कर रहे हैं हिटमैन

क्रिकेट से दूर परिवार के साथ रोहित शर्मा छुट्टियों पर निकले हैं, साथ ही वो फैन्स को सोशल मीडिया पर अपडेट दे रहे हैं और नई-नई तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। वहीं इन तस्वीरों में हिटमैन का अंदाज काफी ज्यादा ही अलग और स्वैग वाला नजर आ रहा है। खबर ये भी है की रोहित को वेस्टइंडीज दौरे आराम दिया जाएगा।

परिवार के साथ हिटमैन की प्यारी तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

close whatsapp