MI टीम के प्लेऑफ में ना पहुंचने पर काफी खुश हैं रोहित शर्मा, आप खुद देख लो ये नजारा - क्रिकट्रैकर हिंदी

MI टीम के प्लेऑफ में ना पहुंचने पर काफी खुश हैं रोहित शर्मा, आप खुद देख लो ये नजारा

एयरपोर्ट से MI टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का वीडियो आया सामने।

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

MI टीम के फैन्स शुरूआत से रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने को लेकर गुस्सा थे, वहीं हार्दिक को बतौर कप्तान किसी ने भी पसंद नहीं किया और ये टीम इस सीजन बुरी तरह फ्लॉप रही। जहां पांड्या की कप्तानी में मुंबई प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई और लीग से बाहर होने वाले सबसे पहले टीम भी बनी, लेकिन इन सब बातों से हिटमैन को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

बल्लेबाजी में फेल हो रहे हैं रोहित शर्मा

एक तरफ MI टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है, तो दूसरी तरफ खुद पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अपनी बल्लेबाजी में फेल रहे। जहां पिछली 6 पारियों में रोहित कोई बड़ा स्कोर नहीं बना पाए हैं, साथ ही इस सीजन उन्होंने सिर्फ 1 ही शतक लगाया है। हिटमैन का ऐसा प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए खतरा है, टी20 वर्ल्ड कप 2024 को देखते हुए।

रोहित शर्मा MI टीम के इस बार फेल होने से खुश हैं शायद

*एयरपोर्ट से MI टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का वीडियो आया सामने।
*इस वीडियो में बल्लेबाज रोहित फैन्स की भारी भीड़ के बीच आ रहे हैं नजर।
*साथ ही वीडियो में काफी ज्यादा खुश और मजाक-मस्ती करते हुए दिखे हिटैमन।
*टीम के फ्लॉप प्रदर्शन और खुद की खराब बल्लेबाजी की कोई टेंशन नहीं है रोहित को।

सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का ये वीडियो आया है सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

फैन्स को कभी भी निराश नहीं करते हैं हिटमैन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

अब अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी MI टीम

वहीं IPL 2024 में MI टीम अभी तक 13 मैच खेल चुकी है, ऐसे में टीम अब अपना आखिरी मैच खेलेगी। मुंबई टीम का ये आखिरी मैच 17 तारीख को खेला जाएगा, जहां अपने घरेलू मैदान पर हार्दिक की सेना का सामना LSG से होगा। मुंबई टीम सिर्फ सम्मान बचाने के लिए खेलने उतरेगी, तो LSG के लिए ये मैच प्लेऑफ के लिहाज से काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। साथ ही इस मैच में देखना अहम होगा की क्या, केएल राहुल LSG टीम की कप्तानी करते हैं या नहीं।

close whatsapp