IPL 2024: वानखेड़े स्टेडियम में CSK के खिलाफ रोहित शर्मा ने गंवा दी अपनी इज्जत, साथ ही छोड़ा महत्वपूर्ण कैच
इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
अद्यतन - Apr 14, 2024 9:06 pm

इस समय मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मुंबई इंडियंस ने शुरुआत तो काफी अच्छी थी, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स इस समय काफी मजबूत स्थिति में है।
हालांकि, मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा जब फील्डिंग कर रहे थे, तब एक कैच लेने के चक्कर में उनका Trouser उतर गया। यही नहीं रोहित शर्मा इस कैच को भी पूरा नहीं कर पाए। यह सब देखने को मिला चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के 12वें ओवर में। यह ओवर मुंबई टीम की ओर से आकाश मधवाल फेंक रहे थे।
दरअसल, आकाश मधवाल की गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने काफी अच्छा शॉट खेला। यह कैच बहुत ही मुश्किल था, लेकिन रोहित शर्मा ने इसे पकड़ने की बहुत कोशिश की। इस कैच को पकड़ने के चक्कर में रोहित शर्मा गिर गए और उनका Trouser भी उतर गया। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान ने पहले गेंद फेंकी और फिर अपने Trouser को ठीक किया।
#देखें: रोहित शर्मा की पैंट खुल गई कैच लेने में…छोटे ने मोटे की इज्जत बचा ली …😂😂👇#MIvCSK#RohitSharma #RohitSharma𓃵 pic.twitter.com/DQmQn1reSE
— Gyanendra (@whogyanendra_) April 14, 2024
चेन्नई सुपर किंग्स इस समय मुंबई इंडियंस के खिलाफ काफी अच्छी स्थिति में है
चेन्नई टीम इस समय मुंबई के खिलाफ काफी अच्छी स्थिति में है और वह बड़ा स्कोर बना सकती है। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 में अभी तक 5 मैच में 3 में जीत दर्ज की है, जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2024 की अंकतालिका में टीम तीसरे पायदान पर है।
मुंबई ने पांच मैचों में दो में जीत दर्ज की है, जबकि तीन में उन्होंने हार झेली है। आईपीएल 2024 की अंकतालिका में मुंबई इंडियंस सातवें पायदान पर है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच को दोनों ही टीमें अपने नाम जरुर करना चाहेंगी। मुंबई टीम के सभी खिलाड़ी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है।