अर्शदीप सिंह की बात सुन लेते रोहित, तो शायद जीत जाता भारत!
इंडिया और श्रीलंका के बीच हुआ एशिया कप में रोमांचक मैच।
अद्यतन - सितम्बर 7, 2022 12:21 अपराह्न

एशिया कप 2022 में एक बार फिर से टीम इंडिया का मैच आखिरी ओवर तक गया, इस आखिरी ओवर को डाला अर्शदीप ने और लंका के बल्लेबाज मैच को निकाल ले गए। टीम इंडिया मैच हार गई, दोनों कप्तानों ने मैच को लेकर बयान भी दे दिया। लेकिन मैच से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो गया, जहां ये वीडियो टीम इंडिया से जुड़ा हुआ है।
पाकिस्तान के खिलाफ भी अर्शदीप ने डाला था आखिरी ओवर
सुपर 4 में श्रीलंका से पहले टीम इंडिया का मैच पाकिस्तान से हुआ था, उस दौरान भी आखिरी ओवर अर्शदीप ने डाला था और पाक बल्लेबाजों ने उस मैच को अपने नाम कर लिया था।
रोहित ने क्यों नहीं सुनी अर्शदीप सिंह की बात?
*इंडिया और श्रीलंका के बीच हुआ एशिया कप में रोमांचक मैच।
*मैच के आखिरी ओवर का वीडियो आया सामने, रोहित-अर्शदीप आ रहे हैं नजर।
*अर्शदीप रोहित को कुछ बताने की कोशिश में लगे हैं, लेकिन कप्तान नहीं सुनी।
*जिसके बाद अब ये वीडियो काफी वायरल हो चुका है सोशल मीडिया पर।
जब कप्तान रोहित शर्मा ने नहीं सुनी अर्शदीप सिंह की बात
This is really bad, seriously. No point going to the dressing room & hugging them if you are doing these on field to youngsters. https://t.co/QvYfuRFd6P
— arfan (@Im__Arfan) September 6, 2022
ये रहा सुपर 4 में इंडिया-श्रीलंका के मैच का नतीजा
प्रमुख बल्लेबाज रहे पूरी तरह फेल
लंका के खिलाफ हुए मैच में केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, पंत और हार्दिक पांड्या से जैसे सबसे प्रमुख बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे और टीम 173 रन ही बना पाई 20 ओवर में।
फाइनल में पहुंचना अब बहुत मुश्किल है
दूसरी ओर टीम इंडिया का अब फाइनल में पहुंचना काफी मुश्किल हो गया, साथ ही भारतीय टीम को अब दूसरी टीमों की हार-जीत पर पूरी तरह निर्भर रहना होगा।