क्या चल रहा है? IPL में मुंबई टीम फेल हो रही है, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा को तो पार्टी करनी है!
IPL 2023 में मुंबई टीम रही है अभी तक फ्लॉप।
अद्यतन - Apr 29, 2023 5:51 pm

IPL 2022 रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टीम मुंबई इंडियंस के लिए बेहद खराब रहा था, इस साल भी टीम के लिए कुछ नहीं बदला है और टीम लगातार फ्लॉप हो रही है। जिसके बाद टीम का प्लेऑफ में जगह बनाना काफी मुश्किल लग रहा है, लेकिन कप्तान रोहित को इस बात की ज्यादा टेंशन नहीं हो रही है।
जोफ्रा आर्चर मुंबई इंडियंस के लिए परेशानी बने
जी हां, रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को करोड़ों की रकम में अपने नाम किया था, साथ ही इस साल वो खेलने भी आए। लेकिन चोट के कारण आर्चर हर अगले मैच में बाहर हो जाते हैं, साथ उनकी गेंदबाजी में वो पुरानी धार नहीं दिख रही है।
मुंबई इंडियंस हारे या जीते, रोहित शर्मा को तो पार्टी करनी है!
*IPL 2023 में मुंबई टीम रही है अभी तक फ्लॉप।
*इस बीच कप्तान रोहित शर्मा का वीडियो आया सामने।
*वाइफ के साथ पार्टी करने गए थे कप्तान रोहित शर्मा।
*काफी ज्यादा CHILL नजर आ रहे थे हिटमैन इस दौरान।
रोहित शर्मा का पार्टी में जाने वाला वीडियो
मुंबई टीम का अभी तक कैसा रहा है प्रदर्शन
अगर बात करें MI टीम के प्रदर्शन की तो, मुंबई टीम ने अभी तक कुल 7 मैच खेले हैं और टीम को सिर्फ 3 में जीत मिली है तो 4 में हार का सामना करना पड़ा है। अब टीम को अपना अगला मैच कल यानी की 30 अप्रैल को राजस्थान के खिलाफ खेलना है।