एशिया कप से पहले अपना पूरा मोटापा खत्म करना चाहते हैं रोहित शर्मा, कड़ी धूप में कर रहे हैं मेहनत - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप से पहले अपना पूरा मोटापा खत्म करना चाहते हैं रोहित शर्मा, कड़ी धूप में कर रहे हैं मेहनत

सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी एक्टिव हैं रोहित शर्मा।

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को इस वक्त क्रिकेट से ब्रेक मिला हुआ है, जहां उनकी जगह बुमराह आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में कप्तानी कर रहे हैं। लेकिन हिटमैन इस ब्रेक के बीच भी कड़ी मेहनत करने में लगे हुए हैं, जहां वो खुद को एशिया कप 2023 के लिए तैयार कर रहे हैं जिसकी शुरूआत कुछ ही दिनों में हो जाएगी।

पाकिस्तानी गेंदबाजों को लेकर बोले थे हिटमैन

वर्ल्ड कप 2023 से पहले टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से एशिया कप में भी होगा, इसी मुकाबले को लेकर आज-कल टीम इंडिया के खिलाड़ियों से सवाल-जवाब हो रहे हैं। हाल ही में एक पत्रकार ने रोहित से उनका पसंदीदा पाकिस्तानी गेंदबाज पूछा था, इस पर हिटमैन ने कहा था कि अगर वो एक गेंदबाज का नाम लेंगे तो दूसरा गेंदबाज बुरा मान जाएगा।

रोहित शर्मा को विराट कोहली की तरह फिट होना है शायद

*सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी एक्टिव हैं रोहित शर्मा।
*हाल ही में अपनी कुछ नई तस्वीरें पोस्ट की है हिटमैन ने।
*जहां इस इन तस्वीरों में फिटनेस पर काम करते नजर आए हिटमैन।
*ब्रेक में भी एशिया कप 2023 की तैयारियों में जुटे हैं कप्तान रोहित।

एशिया कप से पहले फिटनेस पर काम करते हुए कप्तान रोहित शर्मा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

आए दिन सोशल मीडिया पर सामने आ जाती है नई-नई तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

कब से हो रहा है एशिया कप का आगाज?

एशियाई टीमों के लिए वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप 2023 तैयारियों का एक अच्छा मौका है, जिसकी शुरूआत 30 अगस्त से हो रही है। जहां टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच होगा, तो टीम इंडिया अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितम्बर को खेलने उतरेगी। वहीं इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जाएंगे, साथ ही टीम इंडिया अपने सारे मैच लंका में ही खेलेगी और पाकिस्तान नहीं जाएगी। इस साल ये टूर्नामेंट 50 ओवर के प्रारूप में खेला जाएगा, इससे पहले एशिया कप साल 2022 में हुआ था और इसे श्रीलंका ने जीता था।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp