बीसीसीआई ने इंग्लैंड टेस्ट से पहले लिया रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर बड़ा फैसला, यहां जाने क्या है पूरा मामला। CricTracker Hindi

बीसीसीआई ने इंग्लैंड टेस्ट से पहले लिया रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर बड़ा फैसला, यहां जाने क्या है पूरा मामला

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया।

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)
Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया। मेन इन ब्लू ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया और तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। इस पूरे टूर्नामेंट में रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी भी शानदार तरीके से की थी। सबसे खास बात यह थी कि रोहित की कप्तानी में टीम ने इस टूर्नामेंट के अपने सभी मैच जीते थे।

अब ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में भी रोहित शर्मा ही टीम की कप्तानी करेंगे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था और तीन मैच में सिर्फ 31 रन बनाए थे। यही नहीं टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में हार भी झेलनी पड़ी थी, जिसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी पर काफी सवाल उठाए गए थे।

हाल ही में एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि, ‘उन्होंने यह दिखाया है कि वह क्या कर सकते हैं। सभी लोगों का मानना है कि इंग्लैंड दौरे के लिए रोहित शर्मा टीम इंडिया की कप्तानी करने के लिए सबसे सही खिलाड़ी हैं। यही नहीं टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा ने भी कप्तानी के लिए इच्छा जताई है।’

IPL 2025 में अपनी छाप छोड़ते हुए नजर आ सकते हैं रोहित शर्मा

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी से भी कमाल दिखाया था और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेली थी। अब रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में खेलते हुए नजर आएंगे। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। हालांकि, आगामी सीजन में मुंबई की कप्तानी हार्दिक पांड्या करते हुए नजर आएंगे।

रोहित शर्मा के तमाम फैंस यही चाहेंगे कि आईपीएल 2025 में भी वह शानदार फॉर्म में नजर आए और विरोधी टीम के खिलाफ उन्हें आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सके।

close whatsapp