IPL 2022 सीजन में रॉयल चैलेंजेर्स बैंगलोर (RCB) के पूरे शेड्यूल पर डालिए एक नजर आखिर कब किस टीम से होगी उसकी भिड़ंत
आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर डु प्लेसिस के नेतृत्व में अपना पहला मुकाबला 27 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी।
अद्यतन - Mar 19, 2022 8:29 pm

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की शुरुआत का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 15वें सीजन का पहला मुकाबला 26 मार्च को खेला जायेगा और सभी टीमों की नजरें IPL के खिताब पर होंगी। उनमें से एक टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) भी है जो एक नई सोच के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार है। हालांकि फ्रेंचाइजी पिछले सीजन में चर्चा का विषय रह चुकी है।
IPL 2021 में टीम के शानदार खिलाड़ी एबी डी विलियर्स ने संन्यास की घोषणा की और उसके बाद RCB के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपनी कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। RCB के लिए डी विलियर्स का जाना किसी बड़े झटके से कम नहीं था लेकिन इस सीजन टीम अपने खाते में पहला खिताब लाने की उम्मीद से खेलेगी।
IPL 2022 के इस सीजन की नीलामी से पहले RCB ने अपनी टीम के लिए तीन शानदार खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जिसमें पूर्व कप्तान विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज शामिल थे। विराट कोहली ने 2013 से 2021 तक RCB की कप्तानी की है लेकिन IPL के 15वें संस्करण में RCB एक नए कप्तान के साथ मैदान में उतरेगी। फरवरी 2022 में आयोजित दो दिवसीय नीलामी के दौरान RCB ने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा शक्ति को भी अपने खेमें में शामिल किया था।
इस सीजन में फाफ डु प्लेसिस करेंगे RCB का नेतृत्व
विराट कोहली के 8 साल नेतृत्व करने के बाद फ्रेंचाइजी ने 15वें सीजन के लिए अपने नए कप्तान के रूप में फाफ डु प्लेसिस को चुना है। नए कप्तान के साथ टीम इस सीजन में एक नई शुरुआत करना चाहेगी। फरवरी 2022 में हुए मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने दांए हाथ के बल्लेबाज को 7 करोड़ रुपए की भारी रकम में अपनी टीम में शामिल किया था। डु प्लेसिस ने पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए शानदार पारियां खेली थी हालांकि वह ऑरेंज कैप लेने से 2 रनों से चूक गए थे।
इस बीच, रेड आर्मी 27 मार्च को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी और इस टूर्नामेंट को एक सफल सीजन बनाने की कोशिश करेगी। इस रोमांचक सीजन में फैंस की नजरें विराट कोहली, डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल पर रहेंगी।
यहां पर क्लिक करके RCB के आगामी सीजन के पूरे शेड्यूल की पीडीएफ फाइल डाउनलोड कीजिए
यहां पर देखिए RCB का IPL 2022 सीजन में पूरा शेड्यूल:
| मैच नंबर | दिन | तारीख | मैच | समय (IST) | स्थान |
| 3 | रविवार | मार्च 27, 2022 | PBKS vs RCB | 7:30 PM | डीवाई पाटिल स्टेडियम |
| 6 | बुधवार | मार्च 30, 2022 | RCB vs KKR | 7:30 PM | डीवाई पाटिल स्टेडियम |
| 13 | मंगलवार | अप्रैल 5, 2022 | RR vs RCB | 7:30 PM | वानखेड़े स्टेडियम |
| 18 | शनिवार | अप्रैल 9, 2022 | RCB vs MI | 7:30 PM | एमसीए स्टेडियम, पुणे |
| 22 | मंगलवार | अप्रैल 12, 2022 | CSK vs RCB | 7:30 PM | डीवाई पाटिल स्टेडियम |
| 27 | शनिवार | अप्रैल 16, 2022 | DC vs RCB | 7:30 PM | वानखेड़े स्टेडियम |
| 31 | मंगलवार | अप्रैल 19, 2022 | LSG vs RCB | 7:30 PM | डीवाई पाटिल स्टेडियम |
| 36 | शनिवार | अप्रैल 23, 2022 | RCB vs SRH | 7:30 PM | ब्रेब्रोन – सीसीआई |
| 39 | मंगलवार | अप्रैल 26, 2022 | RCB vs RR | 7:30 PM | एमसीए स्टेडियम, पुणे |
| 43 | शनिवार | अप्रैल 30, 2022 | GT vs RCB | 3:30 PM | ब्रेब्रोन – सीसीआई |
| 49 | बुधवार | मई 4, 2022 | RCB vs CSK | 7:30 PM | एमसीए स्टेडियम, पुणे |
| 54 | रविवार | मई 8, 2022 | SRH vs RCB | 3:30 PM | वानखेड़े स्टेडियम |
| 60 | शुक्रवार | मई 13, 2022 | RCB vs PBKS | 7:30 PM | ब्रेब्रोन – सीसीआई |
| 67 | गुरुवार | मई 19, 2022 | RCB vs GT | 7:30 PM | वानखेड़े स्टेडियम |