हजारों लोगों के सामने महिला फैन ने बदली अपनी जर्सी, RR टीम को दिया कैमरे पर धोखा - क्रिकट्रैकर हिंदी

हजारों लोगों के सामने महिला फैन ने बदली अपनी जर्सी, RR टीम को दिया कैमरे पर धोखा

RR बनाम RCB मैच से एक वीडियो हो रहा है काफी वायरल।

(Photo Source: X/Twitter)
(Photo Source: X/Twitter)

RR टीम इस समय IPL 2024 में विजय रथ पर सवार है, जहां ये टीम लगातार एक के बाद एक जीत की कहानी लिख रही है और फैन्स को खुश होने का मौका दे रही है। इस बीच टीम की एक महिला फैन का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसने बाकी फैन्स को भी हैरानी में डाल दिया है और ये वीडियो देख आप भी कुछ समझ नहीं पाएंगे।

किस-किस को हराया है RR टीम ने?

वहीं संजू की कप्तानी वाली RR टीम इस समय 4 जीत के साथ अंक तालिका के टॉप पर बनी हुई है, साथ ही ये टीम अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। राजस्थान टीम ने IPL 2024 में पहले मैच में LSG को हराया था, उसके बाद दिल्ली और फिर मुंबई को उनके घर में हराया। वहीं कल RCB को हराते हुए 8 अंक अपने नाम कर लिए हैं। आज IPL में पहले मैच में मुंबई के सामने दिल्ली होगी, तो दूसरे मैच में गुजरात के खिलाफ LSG टीम खेलने उतरेगी।

RR टीम के फैन्स तो धोखेबाज निकले दोस्तों

*RR बनाम RCB मैच से एक वीडियो हो रहा है काफी वायरल।
*जयपुर में मैच देखने स्टेडियम पहुंची इस महिला फैन का है वीडियो।
*महिला ने पहनी थी RR की जर्सी, विराट की बल्लेबाजी देख बदली पार्टी।
*जिसके बाद इस फैन ने RR की जर्सी के ऊपर पहन ली RCB की जर्सी।

एक नजर डालते हैं RR टीम के फैन के इस वीडियो पर

https://twitter.com/abhayysrivastav/status/1776645605038952504?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1776645605038952504%7Ctwgr%5E0996cbed05ca0e9bf9b51a5b56d5007d751b0a09%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fsocial-tracker-cricket%2Fipl-2024-rajasthan-royals-supporter-abruptly-wears-royal-challengers-bengalurus-jersey-in-jaipur-leaves-social-media-in-splits%2F

ये है जीत के बाद की एक शानदार तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

क्या-क्या हुआ कल के मैच में?

वहीं कल के मैच में RR टीम के खिलाफ RCB ने पहले बल्लेबाजी की थी, इस दौरान विराट कोहली शतक लगाकर नाबाद लौटे और फाफ की टीम ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट के नुकसान पर 183 रन लगा दिए। जिसके बाद 184 रनों के टारगेट को राजस्थान टीम ने बड़े आसानी से अपने नाम कर लिया, बल्लेबाजी में जोस बटलर ने नाबाद 100 रन बनाए और कप्तान संजू ने 69 रनों की पारी खेली। जिसके बाद RR टीम ने इस मैच को 6 विकेट से जीत लिया और अंक तालिका पर टॉप कर लिया।

close whatsapp