राजस्थान रॉयल्स (RR) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच में खेले जाने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर
राजस्थान रॉयल्स की टीम इस मैच में वापसी करने की कोशिश करेगी।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - अप्रैल 10, 2022 3:00 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का 20वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसमें राजस्थान रॉयल्स की टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने इस सीजन की शानदार तरीके से शुरुआत करते हुए अपने पहले दोनों ही मुकाबलों में बेहतरीन जीत हासिल की लेकिन टीम को पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 4 विकेट से करीबी हार का सामना करना पड़ा।
हालांकि अभी तक इस टूर्नामेंट में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से शानदार खेल देखने को मिला है, जिसमें बल्लेबाजी में जॉस बटलर ने जहां अहम योगदान दिया वहीं गेंदबाजी में साफतौर पर युजवेंद्र चहल का दबदबा देखने को मिला है। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को लेकर बात की जाए तो उनके लिए सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, जिसमें गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्हें पहले मैच में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
लेकिन उसके बाद LSG की टीम ने शानदार तरीके से वापसी करते हुए अपने पिछले तीनों ही मुकाबलों में बेहतरीन तरीके से जीत दर्ज की। इसमें गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही विभाग में टीम की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें पिछले मुकाबले में क्विंटन डी कॉक की तरफ से शानदार अर्धशतकीय पारी देखने को मिली थी।
मैच जानकारी:
मैच 20 – राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
स्थान – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
दिन और समय – 10 अप्रैल को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर
लाइव स्ट्रीमिंग – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार
पिच रिपोर्ट
इस मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो वानखेड़े मैदान में ओस की भूमिका काफी अहम देखने को मिलती है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना काफी आसान हो जाता है। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को कम से 170 से अधिक का स्कोर बनाने की कोशिश करनी होगी।
संभावित अंतिम एकादश:
राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स की इस मैच को लेकर संभावित एकादश की बात की जाए तो उसमें कप्तान संजू सैमसन अभी किसी तरह का बदलाव करने का विचार नहीं कर रहे होंगी। हालांकि यशस्वी जायसवाल अभी तक शुरुआती तीनों ही मुकाबलों में कुछ खास नहीं कर सके जिसके बाद उनके प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं।
संभावित एकादश – जॉस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पद्दीकल, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, जिम्मी नीशम, नवदीप सैनी, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल।
लखनऊ सुपर जायंट्स
LSG की टीम ने अपने पिछले तीनों ही मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके बाद अब टीम से मार्कस स्टोइनिस के जुड़ने से एविन लुईस की जगह पर उन्हें टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने का फैसला लिया जा सकता है।
संभावित एकादश – केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एविन लुईस, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, एंड्रयू टाई, रवि बिश्नोई, आवेश खान।
संभावित Dream11 टीम:
जॉस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान), केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पद्दीकल, आयुष बडोनी, जेसन होल्डर (उप-कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, रवि बिश्नोई।