RR vs MI Head to Head Record in IPL: राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में 29 मुकाबलों खेले गए हैं।
अद्यतन - अप्रैल 21, 2024 12:42 अपराह्न

RR vs MI Head to Head Record in IPL: आईपीएल 2024 का 38वां मैच राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच 22 अप्रैल को सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा। इसी सीजन के 14वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के होमग्राउंड पर उनके खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 125 रन ही बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने मात्र 4 विकेट खोकर 15.3 ओवर में 127 रन बनाकर आसान जीत हासिल की थी।
बात करें दोनों टीमों के आईपीएल में अब तक के प्रदर्शन की तो राजस्थान रॉयल्स ने खेले गए 7 मैचों में बस 1 में हार का सामना किया है और 12 पॉइट्स लेकर अंकतालिका में टॉप पर बैठे हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस के हालात बेहद ही खराब है, उन्होंने खेले गए 7 मैचों में बस 3 मैच में जीत हासिल की है और 6 पॉइंट्स के साथ छठवें स्थान पर मौजूद हैं। अपने पिछले मुकाबले में घरेलू मैदान पर हार मिलने के बाद मुंबई इंडियंस जरूर राजस्थान से बदला लेना चाहेगी। यह मुकाबला जयपुर में होने वाला है, ऐसे में हार्दिक पांडया की मुंबई राजस्थान पर चढ़ाई करने के लिए पूरी ताकत से प्रैक्टिस कर रही है ।
Rajasthan Royals (RR) vs Mumbai Indians (MI) Head to Head Record in IPL (राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड):
आईपीएल में Head to Head रिकॉर्ड के मामले में मुंबई इंडियंस राजस्थान रॉयल्स से थोड़ा ही आगे है। दोनों के बीच आईपीएल में 29 मुकाबलों खेले गए हैं जिसमें, राजस्थान ने 13 गेम जीते हैं, जबकि मुंबई 15 बार विजेता बनी है, जबकि 2009 में 1 मैच रद्द हो गया था।
| मैच | राजस्थान रॉयल्स ने जीता | मुंबई इंडियंस ने जीता | ड्रा | कोई नतीजा नहीं |
| 29 | 13 | 15 | 0 | 1 |
RR vs MI Head to Head Stats In all Season (राजस्थान और मुंबई के सभी सीजन के आईपीएल रिजल्ट)
| Date (तारीख) | Winner (विनर) | Won By (जीत) | Venue (स्थान) |
| 01-Apr-2024 | राजस्थान रॉयल्स | 6 विकेट | Mumbai |
| 30- Apr-2023 | मुंबई इंडियंस | 6 विकेट | Mumbai |
| 30-Apr-2022 | मुंबई इंडियंस | 5 विकेट | Mumbai |
| 02-Apr-2022 | राजस्थान रॉयल्स | 23 रन | Mumbai |
| 05-Oct-2021 | मुंबई इंडियंस | 8 विकेट | Sharjah |
| 29-April-2021 | मुंबई इंडियंस | 7 विकेट | Delhi |
| 26-Oct-2020 | राजस्थान रॉयल्स | 8 विकेट | Abu Dhabi |
| 6-Oct-2020 | मुंबई इंडियंस | 57 रन | Abu Dhabi |
| 20-April-2019 | राजस्थान रॉयल्स | 5 विकेट | Jaipur |
| 13-Apr-2019 | राजस्थान रॉयल्स | 4 विकेट | Mumbai |
| 13-May-2018 | राजस्थान रॉयल्स | 7 विकेट | Mumbai |
| 22-April-2018 | राजस्थान रॉयल्स | 3 विकेट | Jaipur |
| 1-May-2015 | मुंबई इंडियंस | 8 रन | Mumbai |
| 14-April-2015 | राजस्थान रॉयल्स | 7 विकेट | Ahmedabad |
| 25-May-2014 | मुंबई इंडियंस | 5 विकेट | Mumbai |
| 19-May-2014 | मुंबई इंडियंस | 25 रन | Ahmedabad |
| 24-Apr-2013 | मुंबई इंडियंस | 4 विकेट | Kolkata |
| 17-April-2013 | राजस्थान रॉयल्स | 87 रन | Jaipur |
| 15-April-2013 | मुंबई इंडियंस | 14 रन | Mumbai |
| 20-May-2012 | मुंबई इंडियंस | 10 विकेट | Jaipur |
| 11-Apr-2012 | मुंबई इंडियंस | 27 रन | Mumbai |
| 20-May-2011 | राजस्थान रॉयल्स | 10 विकेट | Mumbai |
| 29-April-2011 | राजस्थान रॉयल्स | 7 विकेट | Jaipur |
| 11-April-2010 | मुंबई इंडियंस | 37 रन | Jaipur |
| 13-March-2010 | मुंबई इंडियंस | 4 रन | Mumbai (BS) |
| 14-May-2009 | राजस्थान रॉयल्स | 3 विकेट | Durban |
| 21-Apr-2009 | — | मैच रद्द | Durban |
| 26-May-2008 | राजस्थान रॉयल्स | 5 विकेट | Jaipur |
| 7-May-2008 | मुंबई इंडियंस | 7 विकेट | Mumbai (DY) |