RR vs MI Head to Head Record in IPL: राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड

RR vs MI Head to Head Record in IPL: राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में 29 मुकाबलों खेले गए हैं।

RR vs MI (Photo Source: IPL/BCCI)
RR vs MI (Photo Source: IPL/BCCI)

RR vs MI Head to Head Record in IPL: आईपीएल 2024 का 38वां मैच राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच 22 अप्रैल को सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा। इसी सीजन के 14वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के होमग्राउंड पर उनके खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।  मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 125 रन ही बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने मात्र 4 विकेट खोकर 15.3 ओवर में 127 रन बनाकर आसान जीत हासिल की थी।

बात करें दोनों टीमों के आईपीएल में अब तक के प्रदर्शन की तो राजस्थान रॉयल्स ने खेले गए 7 मैचों में बस 1 में हार का सामना किया है और 12 पॉइट्स लेकर अंकतालिका में टॉप पर बैठे हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस के हालात बेहद ही खराब है, उन्होंने खेले गए 7 मैचों में बस 3 मैच में जीत हासिल की है और 6 पॉइंट्स के साथ छठवें स्थान पर मौजूद हैं। अपने पिछले मुकाबले में घरेलू मैदान पर हार मिलने के बाद मुंबई इंडियंस जरूर राजस्थान से बदला लेना चाहेगी। यह मुकाबला जयपुर में होने वाला है, ऐसे में हार्दिक पांडया की मुंबई राजस्थान पर चढ़ाई करने के लिए पूरी ताकत से प्रैक्टिस कर रही है ।

Rajasthan Royals (RR) vs Mumbai Indians (MI) Head to Head Record in IPL (राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड):

आईपीएल में Head to Head रिकॉर्ड के मामले में मुंबई इंडियंस राजस्थान रॉयल्स से थोड़ा ही आगे है। दोनों के बीच आईपीएल में 29 मुकाबलों खेले गए हैं जिसमें, राजस्थान ने 13 गेम जीते हैं, जबकि मुंबई 15 बार विजेता बनी है, जबकि 2009 में 1 मैच रद्द हो गया था।

मैच राजस्थान रॉयल्स ने जीता  मुंबई इंडियंस ने जीता ड्रा कोई नतीजा नहीं 
29 13  15 0 1

RR vs MI Head to Head Stats In all Season (राजस्थान और मुंबई के सभी सीजन के आईपीएल रिजल्ट)

Date (तारीख) Winner (विनर) Won By (जीत) Venue (स्थान)
01-Apr-2024 राजस्थान रॉयल्स 6 विकेट Mumbai
30- Apr-2023 मुंबई इंडियंस 6 विकेट Mumbai
30-Apr-2022 मुंबई इंडियंस 5 विकेट Mumbai
02-Apr-2022 राजस्थान रॉयल्स 23 रन Mumbai
05-Oct-2021 मुंबई इंडियंस 8 विकेट Sharjah
29-April-2021 मुंबई इंडियंस 7 विकेट Delhi
26-Oct-2020 राजस्थान रॉयल्स 8 विकेट Abu Dhabi
6-Oct-2020 मुंबई इंडियंस 57 रन Abu Dhabi
20-April-2019 राजस्थान रॉयल्स 5 विकेट Jaipur
13-Apr-2019 राजस्थान रॉयल्स 4 विकेट Mumbai
13-May-2018 राजस्थान रॉयल्स 7 विकेट Mumbai
22-April-2018 राजस्थान रॉयल्स 3 विकेट Jaipur
1-May-2015 मुंबई इंडियंस 8 रन Mumbai
14-April-2015 राजस्थान रॉयल्स 7 विकेट Ahmedabad
25-May-2014 मुंबई इंडियंस 5 विकेट Mumbai
19-May-2014 मुंबई इंडियंस 25 रन Ahmedabad
24-Apr-2013 मुंबई इंडियंस 4 विकेट Kolkata
17-April-2013 राजस्थान रॉयल्स 87 रन Jaipur
15-April-2013 मुंबई इंडियंस 14 रन Mumbai
20-May-2012 मुंबई इंडियंस 10 विकेट Jaipur
11-Apr-2012 मुंबई इंडियंस 27 रन Mumbai
20-May-2011 राजस्थान रॉयल्स 10 विकेट Mumbai
29-April-2011 राजस्थान रॉयल्स 7 विकेट Jaipur
11-April-2010 मुंबई इंडियंस 37 रन Jaipur
13-March-2010 मुंबई इंडियंस 4 रन Mumbai (BS)
14-May-2009 राजस्थान रॉयल्स 3 विकेट Durban
21-Apr-2009 मैच रद्द Durban
26-May-2008 राजस्थान रॉयल्स 5 विकेट Jaipur
7-May-2008 मुंबई इंडियंस 7 विकेट Mumbai (DY)

close whatsapp