RCB vs RR: बल्लेबाजी में विराट नहीं कर पाए अपना काम, लेकिन Flying Kiss कर के किया अपना नाम
आरसीबी ने राजस्थान के सामने जीत के लिए 190 रनों का टारगेट रखा
अद्यतन - अप्रैल 23, 2023 8:10 अपराह्न

IPL 2023, RCB vs KKR: आज 23 अप्रैल, रविवार को राजस्थान राॅयल्स और राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2023 का 32वां मैच खेला गया। बता दें कि इस मैच में आरसीबी ने 7 रनों से जीत दर्ज की है।
दूसरी तरफ मैच में जब राजस्थान राॅयल्स आरसीबी से मिले 190 रनों के लक्ष्य का जब पीछा कर रही थी, तो उस समय टीम के कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बता दें कि मैच में राजस्थान राॅयल्स के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (47) का कैच पकड़ने के बाद विराट कोहली स्टेडियम में मौजूद अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस देते हुए नजर आते हैं।
देंखे विराट कोहली की वायरल वीडियो
https://twitter.com/cricmohit01/status/1650143852509167618?t=uGlW6r0C8zb7VOzE_-xXug&s=19
राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्था राॅयल्स, मैच का हाल:
गौरतलब है कि मैच में राजस्थान राॅयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 9 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए।
बैंगलोर की ओर हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा 77 रनों की पारी खेली, तो फाफ डु प्लेसिस ने 62 रनों को योगदान दिया। इसके अलावा और कोई बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सका।
दूसरी तरफ आपको मैच में राजस्थान राॅयल्स की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो शुरू में ट्रेंट बोल्ट ने आरसीबी को विराट कोहली (0) और शाहबाज अहमद (2) के रूप में जल्दी झटके दिए। इसके अलावा संदीप शर्मा को दो और रवि अश्विन व युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला।
तो वहीं आरसीबी से मिले 190 रनों का टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन ही बना पाई और मैच को 7 रन से गंवा दिया।
बता दें कि राजस्थान की ओर से सबसे ज्यादा 52 रनों की पारी देवदत्त पडिक्कल ने खेली, तो वहीं आरसीबी की ओर से गेंदबाजी में हर्षल पटेल ने तीन विकेट लिए और मोहम्मद सिराज व डेविड विली को एक-एक विकेट मिला।