राजस्थान रॉयल्स (RR) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच होने वाले मुकाबले की संंभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

राजस्थान रॉयल्स (RR) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच होने वाले मुकाबले की संंभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर

युजवेंद्र चहल के प्रदर्शन पर इस मैच में सभी की नजरें टिकी रहने वाली हैं।

Rajasthan Royals. (Photo Source: IPL/BCCI)
Rajasthan Royals. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का 13वां लीग मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जहां इस सीजन की शानदार तरीके से शुरुआत करते हुए अभी तक खेले दोनों ही मुकाबलों में बेहतरीन जीत दर्ज की, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को सीजन के अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

लेकिन उसके बाद टीम ने दूसरे मुकाबले में शानदार तरीके से वापसी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए इस सीजन की पहली जीत हासिल की। अब इन दोनों ही टीमों का सामना काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि युजवेंद्र चहल पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने खेलते हुए दिखाई देंगे जो इससे पहले के सीजन में RCB की गेंदबाजी क्रम का एक अहम हिस्सा थे।

मैच जानकारी:

मैच 13 – राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

स्थान – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

समय  और दिन – 5 अप्रैल को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर

लाइव स्ट्रीमिंग – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार

पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर गेंद और बल्ले दोनों के बीच में काफी अच्छा मुकाबला देखने को मिलेगा। पिच पर घास देखने को मिल सकती है, जिससे शुरुआती समय पर तेज गेंदबाजों को नई गेंद से मदद मिल सकती है।

संभावित अंतिम एकादश:

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स ने जिस तरह से पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी, उसके बाद टीम में किसी तरह के बदलाव की उम्मीद काफी कम दिखाई दे रही है। जिसमें जॉस बटलर से टीम को एकबार फिर से बेहतर पारी की उम्मीद होगी।

संभावित एकादश – जॉस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), देवदत्त पद्दीकल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, नवदीप सैनी, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत तो मिली थी, लेकिन उसमें एक कम स्कोर का पीछा करते हुए टीम के बल्लेबाजों की तरफ से उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन देखने को नहीं मिला था। जिसके बाद इस मैच में उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी रहने वाली हैं।

संभावित एकादश – फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शहबाज अहमद, वानिन्दु हसरंगा, डेविड विली, हर्षल पटेल, अकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

संभावित Dream11 टीम:

जॉस बटलर, संजू सैमसन (उप-कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, देवदत्त पद्दीकल, यशस्वी जायसवाल, वानिन्दु हसरंगा, डेविड विली, ट्रेंट बोल्ट, मोहम्मद सिराज।

close whatsapp