IPL 2024: जोस बटलर से लेकर युजवेंद्र चहल तक, ये है Rajasthan Royals की सबसे मजबूत प्लेइंग XI
संजू सैमसन करेंगे IPL 2024 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी।
अद्यतन - मार्च 14, 2024 2:04 अपराह्न
3) संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर)

2024 आईपीएल में संजू सैमसन को आगे बढ़कर आरआर का नेतृत्व करना होगा। पिछले सीजन में वह कप्तान के तौर पर टीम को प्लेऑफ में ले जाने में नाकाम रहे थे लेकिन अपने बल्ले से अच्छी लय में दिखे थे। 29 वर्षीय खिलाड़ी ने 14 मैचों में 153.38 की स्ट्राइक रेट से 362 रन बनाए। हालांकि, आरआर टीम मैनेजमेंट चाहेगी कि उनका कप्तान 2024 में अपने बल्ले और कप्तानी से अधिक आक्रामक हो।
हाल ही में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दोनों में शानदार प्रदर्शन किया। जनवरी में जब टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई थी वहां उन्होंने पार्ल में खेले गए तीसरे वनडे में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय शतक बनाया। ऐसे में सैमसन आईपीएल में अपने उसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे।
cricket newscricket news in hindiआईपीएलआईपीएल 2024इंडियन प्रीमियर लीगजोस बटलरराजस्थान रॉयल्सरियान परागसंजू सैमसन
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो